Move to Jagran APP

मेरठ में बोले राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा-बसपा के सम्‍मेलनों से बौखला रही है भाजपा

मेरठ में मंगलवार बसपा के सम्‍मलेन में कहा कि ब्राह्मणों का एनकाउंटर किया जा रहा है। यहां तक कि जाति पूछ कर गोली मार रहे हैं। भाजपा तो सपा से भी दो हाथ आगे निकली। सपा ने अपनी सरकार के समय कह दिया था कि ब्राह्मणों का काम नहीं करना।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 04:00 PM (IST)
मेरठ में बोले राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा-बसपा के सम्‍मेलनों से बौखला रही है भाजपा
मेरठ के सम्‍मेलन में मंगलवार को कहा कि भाजपा ब्राह्मणों के लिए भस्मासुर निकली।

मेरठ, जागरण संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी के प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अभी तो मेरठ 22 वां जिला है जहां सम्मेलन हो रहा है। इतने में ही भाजपा बौखला गई है। गेट पर ताला लगवा दिया। कार्यकर्ता को भगा दिया। सिर्फ 50 लोगों की अनुमति दी। ये मेरठ से चिंगारी भड़काने का काम किया है। मेरठ की धरती क्रांति की है। यहां का भाईचारा सातों सीट बसपा के प्रत्यशी को जिताकर कर भेजेगा। कहा कि भाजपा में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है।

loksabha election banner

ब्राह्मणों का काम नहीं करना

ब्राह्मणों का एनकाउंटर किया जा रहा है। यहां तक कि जाति पूछ कर गोली मार रहे हैं। भाजपा तो सपा से भी दो हाथ आगे निकली। सपा ने अपनी सरकार के समय कह दिया था कि ब्राह्मणों का काम नहीं करना। अब तो भाजपा के एक प्रवक्ता तक ने कह दिया कि ब्राह्मण कहां जाएंगे, उन्हें तो मजबूरन भाजपा को वोट देना पड़ेगा। सतीश मिश्रा ने ब्राह्मणों को झकझोरते हुए कहा कि भाजपा और सपा के समय अपराध बढ़ता है। ब्राह्मण दलित पर अत्याचार होता है। जबकि बसपा की सरकार में ब्राह्मणों को बड़े महत्वपूर्ण पद दिए गए थे। महिलाएं रात में भी सुरक्षित निकलती थीं। आह्वान किया कि सब एक हो जाएं। इकट्ठे होकर बसपा को मजबूत करें।

भस्मासुर निकली भारतीय जनता पार्टी

भाजपा ब्राह्मणों के लिए भस्मासुर निकली। जिसे ब्रह्मणों ने सत्ता दी वही अब खत्म करने पर तुली है। 16 फीसद ब्राह्मण और 23 फीसद दलित एक हो जाएं तो 40 से ज्यादा हो जाएंगे। ओबीसी और अल्पसंख्यक इसे भी बात करें। ऐसे में जीत से ज्यादा संख्या हो जाएगी, जबकि जीतने के लिए चाहिए सिर्फ 30 फीसद वोट। पूर्व नगर विकास मंत्री नकुल दुबे ने भी संबोधित किया। आयोजक प्रवीण वशिष्ठ ने पीतल की हाथी देकर दोनों का सम्मान किया।

ब्राह्मण समाज की धमकी पर थमे मिश्रा के पैर

सतीश चंद्र मिश्रा जब मंच से नीचे जाने लगे तो मंच संचालन कर रहे ब्राह्मण समाज की ओर से ईश्वर चंद्र शर्मा ने कहा ब्राह्मण समाज की बातें सुन लें बैठकर। कुछ मांगे हैं। इस पर सतीश मिश्रा नहीं रुके और नीचे जाने लगे। तब शर्मा ने धमकी दी कि अभी ब्राह्मण समाज ने तय नहीं किया है। हिस्सेदारी की बसपा बात करती है तो बताकर जाइए कि क्या मिलेगा। इस पर वह लौटकर आए। बैठे और बातें सुनी। शर्मा ने कहा कि एक सीट पर ब्राह्मण को टिकट अवश्य चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.