Move to Jagran APP

UP: कुख्यातों को मौत की नींद सुलाने में दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर पुलिस, जानिए पहले नंबर पर कौन सा शहर

खाकी के असलाह उगल रहे आग13 शातिरों को मौत की नींद सुला रेंज में पहले पायदान पर मुजफ्फरनगर। एनकाउंटर के मामले में मेरठ को छोड़ प्रदेश के अन्य जनपदों को पछाड़ा। सहारनपुर रेंज में मुजफ्फरनगर पहले सहारनपुर दूसरे और शामली तीसरे पायदान पर है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:57 AM (IST)
UP: कुख्यातों को मौत की नींद सुलाने में दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर पुलिस, जानिए पहले नंबर पर कौन सा शहर
मेरठ के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सूबे के मुखिया की कुर्सी संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जरायम के खात्मे का फरमान सुनाया तो खाकी ने भी जरायम की रीढ़ तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चार साल में खाकी के असलाह ने जमकर आग उगली और शूटआउट में 13 कुख्यात इनामी अपराधियों को अंजाम तक पहुंचा दिया। शातिरों के सफाए में जनपद पुलिस प्रदेश में दूसरे, रेंज में पहले और जोन में दूसरे पायदान पर है। मेरठ के बाद जनपद पुलिस प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। सहारनपुर रेंज में मुजफ्फरनगर पहले, सहारनपुर दूसरे और शामली तीसरे पायदान पर है। 16 अगस्त 2017 को मीरापुर थानाक्षेत्र के नंगला खेपड़ से शुरू हुआ शूटआउट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। मेरठ जोन में कई जनपद एनकाउंटर में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

loksabha election banner

यह है मेरठ जोन की स्थिति

जनपद        मारे गए बदमाश

मेरठ              18

मुजफ्फरनगर        13

सहारनपुर             10

शामली                  6

बागपत                4

गाजियाबाद          4

बुलंदशहर            3

हापुड़                   2

जनपद में ये तारीख बनी शूटआउट की गवाह

  • 16 अगस्त 201750 हजारी नितिन निवासी पबसरा बुलंदशहर मीरापुर के नंगला खेपड़ में ढेर।
  • 8 सितंबर 201715 हजारी नदीम बागोवाली ककरौली में ढेर।
  • 17 सितंबर 201712 हजारी जान मोहम्मद निवासी दोघट बागपत खतौली हाईवे पर ढेर।
  • 23 अक्टूबर 201750 हजारी फुरकान निवासी तितरवाड़ा बुढ़ाना के जंगल में ढेर।
  • 30 दिसंबर 2017लखटकिया शमीम निवासी सिसौना जानसठ क्षेत्र में ढेर।
  • 2 फरवरी 201825 हजारी इंद्रपाल गाजियाबाद तुल्हेड़ी के जंगल में ढेर।
  • 6 फरवरी 201850 हजारी विकास जाट रोहाना के जंगल में ढेर।
  • 3 मई 201850 हजारी रेहान शाहपुर पीनना के जंगल में ढेर।
  • 4 जून 201862 हजारी रमेश उर्फ नानू देवबंद ढेर।
  • 22 मई 201950 हजारी आसमोहम्मद सरधना ढेर।
  • 24 जून 2019एक लाख का इनामी आदेश बालियान ढेर।
  • 16 जुलाई 2019एक लाख का इनामी रोहित उर्फ सांडू जोहरा हाईवे पर ढेर।
  • 16 जुलाई 2019 को 50 हजारी राकेश यादव अयोध्या हाईवे पर रोहित उर्फ सांडू के साथ ढेर।

देहात क्षेत्र बना शातिरों की कब्रगाहशातिरों को मौत की नींद सुलाने में जिले का देहात आगे रहा। मीरापुर, ककरौली, जानसठ, खतौली, शाहपुर, बुढ़ाना का देहात क्षेत्र शातिरों की कब्रगाह बना। देहात क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में आठ से ज्यादा बदमाशों को मौत की नींद सुलाया गया।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया 

जनपद में पुलिस मुठभेड़ में 13 बदमाश मारे जा चुके हैं, जबकि 150 से ज्यादा मुठभेड़ में घायल होकर जेल भेजे गए हैं। बदमाशों के खिलाफ अभियान बदस्तूर जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.