Move to Jagran APP

घर पर अकेली वृद्ध महिला की हत्‍या, माथे पर मिले चोट के निशान Meerut News

पल्लवपुरम में सोमवार को वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान उसका शिक्षक पुत्र स्कूल में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 12:07 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 12:07 PM (IST)
घर पर अकेली वृद्ध महिला की हत्‍या, माथे पर मिले चोट के निशान Meerut News
घर पर अकेली वृद्ध महिला की हत्‍या, माथे पर मिले चोट के निशान Meerut News

मेरठ, जेएनएन। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र फेज-दो स्थित क्यू-पॉकेट में सोमवार को वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान उसका शिक्षक पुत्र स्कूल में था। घर पहुंचने के बाद वारदात का पता चला। सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव मर्चरी भिजवा दिया।

loksabha election banner

मां घर पर थी अकेली

पल्लवपुरम फेज-दो स्थित क्यू पॉकेट निवासी सरोज सिंह पत्नी स्व. महिपाल सिंह अपने पुत्र अनिरुद्ध सिंह के साथ रहती थी। अनिरुद्ध की पत्नी प्रियंका सिंह मवाना स्थित सरकार स्कूल में अध्यापिका है। प्रियंका सिंह अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ कभी पल्लवपुरम और कभी मवाना में अपने मायके रहती है। सोमवार को अध्यापक अनिरुद्ध अपने स्कूल डीएमए-प्रथम में थे। मृतक सरोज सिंह के पौत्र अक्षय चौधरी ने बताया कि घर पर वृद्ध मां सरोज सिंह थी। घर की नौकरानी सुबह नौ बजे काम कर चली गई थी।

रसोई में पड़ी थी लहुलूहान

अनिरुद्ध स्कूल से घर पहुंचे तो मुख्य गेट खुला हुआ था। अंदर कमरे में जाने का दरवाजा अंदर से बंद था। मकान की गैलरी का दरवाजा जो हमेशा अंदर से बंद रहता था, वह बाहर से बंद था। अनिरुद्ध ने शोर मचाया तो पड़ोसी जमा हो गए। गैलरी के बाहरी दरवाजे को खोल अनिरुद्ध और पड़ोसी अंदर पहुंचे तो रसोई के दरवाजे पर सरोज सिंह लहुलूहान पड़ी थी।

यह था क्राइम सीन

माथे पर तीन जगह गहरी चोट के निशान थे, वहीं एक जूता पास था और दूसरा जूता कमरे में था। वृद्धा के पास ही चावलभरा भिगोना रखा था। पूरे क्राइम सीन को देखकर वारदात हत्या की प्रतीत हो रही थी। तत्काल वृद्धा को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पुलिस को बताय कि वृद्धा की मौत सुबह करीब 10-11 बजे हो चुकी थी।

दंपती में चल रहा है विवाद

पल्लवपुरम एसओ दिग्विजय सिंह शाही का कहना है कि अध्यापक अनिरुद्ध सिंह का अपनी पत्नी प्रियंका सिंह से विवाद चल रहा है। दंपती अलग-अलग रहते हैं। अभी तहरीर नहीं आई है। फारेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द राजफाश किया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.