Murder in Muzaffarnagar: फाइनेंसर का कत्ल, बंद मकान में मिला शव खड़े कर रहा ये सवाल
मुजफ्फरनगर भोपा रोड स्थित शांतिनगर कालोनी में फाइनेंसर की हत्या कर दी गई। मोहल्लेवासियों को शक हुआ तो उन्होंने बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा। अंदर फाइनेंसर का शव मिला।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित शांतिनगर कालोनी में फाइनेंसर की हत्या कर दी गई। मोहल्लेवासियों को शक हुआ तो उन्होंने बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा। अंदर फाइनेंसर के शव को देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का साथी गायब है।
यह है मामला
मूलरूप से बुलंदशहर निवासी अन्नू सालों से शांतिनगर कालोनी में रहता था। अन्नू का बचन सिंह कालोनी में जिम है। उसका दोस्त अमित पुत्र राजकुमार निवासी ङ्क्षसभालका जनपद शामली भी उसके साथ रहता था। अमित फाइनेंसर था। अन्नू का मकान कई दिनों से बंद पड़ा था। अन्नू का दोस्त राहुल निवासी गांधीनगर दोनों को फोन कर रहा था। मोबाइल बंद मिलने पर राहुल अन्नू के घर पहुंच गया। उसने मोहल्लावासियों को बताया तो ताला तोड़ा गया। बाथरूम में अमित का शव पड़ा हुआ था। अमित के चेहरे, गर्दन व शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वायड व ङ्क्षफगर ङ्क्षप्रट एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मौके से एक देशी रायफल भी बरामद की है। पुलिस को मकान के बाहर एक आल्टो कार भी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
गायब अन्नू का सुराग नहीं
अन्नू व अमित कई सालों से साथ-साथ रहते थे। बताया गया है कि दोनों ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई भी साथ की थी। अन्नू जिम चलाता था और अमित फाइनेंस का काम करता था। अन्नू का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
रुपयों के लेनदेन में तो नहीं हुई हत्या?
संभावना जताई जा रही है कि रुपयों के लेनदेन में अमित की हत्या की गई हो। हालांकि पुलिस हर ङ्क्षबदु पर जांच करने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि अन्नू के सामने आने पर कुछ सुराग मिल सके।
इन्होंने कहा
हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्या का राजफाश कर दिया जाएगा।
- योगेश शर्मा, नई मंडी कोतवाल।