Move to Jagran APP

सहारनपुर जिले में महिला की गला काटकर हत्‍या, पुलिस का दावा-मिला सुराग, शाम तक कातिल को पकड़ लेंगे

Murder In Saharanpur सहारनपुर में एक महिला की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा मिला है। महिला गुरुवार की रात दस बजे किसी काम से अपने घर से बाहर निकली थी। पुलिस जांच कर रही है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 14 Jan 2022 02:40 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 06:47 PM (IST)
सहारनपुर जिले में महिला की गला काटकर हत्‍या, पुलिस का दावा-मिला सुराग, शाम तक कातिल को पकड़ लेंगे
सहारनपुर में घर से निकली एक महिला की हत्‍या कर दी गई।

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर खेड़ी में एक महिला की गर्दन काट कर हत्या कर दी। महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा मिला है। महिला गुरुवार की रात 10 बजे किसी काम से अपने घर से बाहर निकली थी। उसके बाद वह लापता हो गई। शुक्रवार की सुबह महिला का गर्दन कटा शव मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

खाना खाने बाद निकली थी घर से

गांव रसूलपुर खेड़ी निवासी मिश्रीपाल की 38 वर्षीय पत्नी सीमा गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर से निकली थी। जब वह काफी देर रात तक भी अपने घर नहीं लौटी तो उसके पति ने कुछ ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला नहीं मिली। इसके बाद रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने भी महिला की तलाश की। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। तभी सीमा का शव एक खेत में पड़ा मिला। सीमा की गर्दन काट कर हत्या की हुई है।

पुलिस करेगी हत्‍या का राजफाश

नागल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। थाना प्रभारी बीनू चौधरी का कहना है कि हत्या करने वालों का सुराग मिला है और शाम तक महिला की हत्या का राजफाश कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी बीनू चौधरी के अनुसार हत्या करने वाला महिला का काफी नजदीकी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.