चावल लेने गई नौ साल की बालिका का तीन दिन बाद मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
चावल लेने दुकान पर गई थी नौ साल की इकरा तीन दिन तक वापस नहीं लौटी। आज मिला बच्ची का शव पुलिस हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जता रही है।
By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2019 12:36 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। तीन दिन से लापता हापुड़ रोड कांशीराम कालोनी निवासी नौ साल की मासूम बालिका की हत्या कर दी गई। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है। गुरुवार को बच्ची का शव ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में अंजुम पैलेस के पीछे पड़ा मिला।
यह है मामला
खरखौदा थानाक्षेत्र के कांशीराम कालोनी में रहने वाली नौ साल की इकरा तीन दिन पहले घर से चावल लेने दुकान पर गई थी, जो घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामले की पड़ताल कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन दिन बाद गुरुवार को बालिका का शव ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के अंजुम पैलेस के पीछे पड़ा मिला। माना जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें