कल अयोध्या की रामलीला में कुंभकरण की भूमिका में नजर आएंगे मुखिया गुर्जर Meerut News
अयोध्या की भव्य रामलीला के मंचन में शुक्रवार को भाजपा नेता व पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर भी कुंभकरण की भूमिका में नजर आएंगे। गुरुवार को उन्होंने लीला के मंचन की तैयारियों का अभ्यास किया है।
मेरठ, जेएनएन। अयोध्या की भव्य रामलीला के मंचन में शुक्रवार को भाजपा नेता व पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर भी कुंभकरण की भूमिका में नजर आएंगे। गुरुवार को उन्होंने इससे पूर्व अभ्यास कर तैयारी को अंतिम रूप दिया।
उन्होंने फोन वार्ता पर जानकारी दी कि रामलीला के मंचन से लोगों के बीच कथा का असली भाव व किरदार सामने रखा जा रहा है। श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध को समाज बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक के बीच पहचानता है लेकिन, लंकापति रावण के छोटे भाई कुंभकरण की राम के प्रति आस्था से सब परिचित नही हैं। धर्म की सीख देने के बाद भी रावण का हठ कैसे पूरी लंका को उजाड़ देता है लीला में यह भी दर्शाया जायेगा। उन्होंने बताया शुक्रवार के मंचन में उनका रावण की भूमिका में अभिनेता शहबाज खान के साथ इसी प्रसंग को दिखलाया जाएगा। बता दें इससे पहले उनके बेटे परविंदर सिंह भी शत्रुघ्न की भूमिका में नजर आ चुके हैं।