Move to Jagran APP

मुकेश कुमार बने कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की मेरठ शाखा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार ने जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शकील अहमद जबकि आडिटर पद पर गजेंद्र भास्कर विजयी हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 07:08 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 07:08 AM (IST)
मुकेश कुमार बने कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
मुकेश कुमार बने कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

मेरठ, जेएनएन। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ की मेरठ शाखा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार ने जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शकील अहमद, जबकि आडिटर पद पर गजेंद्र भास्कर विजयी हुए। मंत्री समेत छह पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव प्रत्येक दो वर्ष में होता है, लेकिन इस बार यह चुनाव लगभग साढ़े तीन साल बाद हो सका। चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो सचिव समेत छह पदों पर एक-एक ही नामांकन बचा। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आडिटर पदों पर एक से ज्यादा प्रत्याशी होने के कारण मतदान कराया गया। शनिवार को तीनों पदों के लिए इंग्लिश आफिस के हाल में मतदान शुरू हुआ। कलक्ट्रेट और तीनों तहसीलों में संगठन के 114 सदस्य कर्मचारी में से 113 ने मतदान किया। शाम चार बजे मतगणना की गई। चुनाव अधिकारी सुनेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी थे। विजेता मुकेश कुमार को 71 व राजेश कुमार वर्मा को 42 वोट मिले। अन्य दो प्रत्याशियों को कोई वोट नहीं मिला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शकील अहमद 77 वोट लेकर विजयी हुए। अनिल चौहान को मात्र 36 वोट मिले। आडिटर पद पर विजेता गजेंद्र भास्कर को 70 वोट मिले। नवीन कुमार सिंह को 39 वोट हासिल हुए। परिणाम की घोषणा के साथ ही कार्यकारिणी के सभी नौ पदाधिकारियों को जीत के प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विजेता प्रत्याशियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

loksabha election banner

इन्होंने कहा कि..

कर्मचारियों की एसीपी, प्रमोशन व अन्य समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। कर्मचारी हितों के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। पहले भी दो बार अध्यक्ष और एक बार सचिव रहने का मुझे मौका मिला है। वर्तमान में प्रदेश में भी संगठन मंत्री का दायित्व है।

मुकेश कुमार, नवनिर्वाचित अध्यक्ष

किस पद पर किसको मिली जीत

अध्यक्ष मुकेश कुमार

सचिव दीपक कौशिक (निर्विरोध)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद

कनिष्ठ उपाध्यक्ष ईशांत सिंह (निर्विरोध)

संयुक्त सचिव सुनीता (निर्विरोध)

संगठन मंत्री राजेश रावड़ा (निर्विरोध)

कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल (निर्विरोध)

आडिटर गजेंद्र भास्कर

सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री वरुण बंसल (निर्विरोध)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.