Move to Jagran APP

किसान मोर्चा के साथ सांसद ने किया ट्रैक्टर का पूजन कहा, इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने वालों की सोच गलत

भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली। इससे पहले उन्होंने किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं जन्मशती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सांसद ने ट्रैक्टर का पूजन क‍िया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:47 PM (IST)
किसान मोर्चा के साथ सांसद ने किया ट्रैक्टर का पूजन कहा, इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने वालों की सोच गलत
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने की ट्रैक्टर की सवारी की।

मेरठ, जेएनएन। भाजपा किसान मोर्चा ने मंगलवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल के साथ ट्रैक्टर रैली निकाली। इससे पहले उन्होंने किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं जन्मशती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सांसद ने ट्रैक्टर का पूजन करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर व हल आदि कृषि यंत्र किसानों के लिए पूजनीय होते हैं। इंडिया गेट पर ट्रैक्टर को जलाकर कांग्रेस ने अपनी सोच को देश के सामने प्रदर्शित किया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच गलत है और पूरी तरह से किसान विरोधी है। सांसद ने ट्रैक्टर पर बैठकर कुछ दूरी के लिए सांकेतक रैली भी निकाली।

loksabha election banner

'कृषि विधेयक का विरोध करने वाले जला रहे ट्रैक्टर'

मंगलवार दोपहर एक बजे भाजपा किसान मोर्चा ने ट्रैक्टर पूजन का आयोजन किया। साकेत चौपले पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी, अतुल त्यागी, अनुज राठी, हर्षपाल, विनय तोमर, ओमकार व अमरदीप पंवार आदि ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने नि:स्वार्थ हमेशा किसानों के हित में लड़ाई लड़ी। आरोप लगाया कि आज के समय में कुछ राजनैतिक पार्टियां अपने राजनैतिक कारणों व निजी स्वार्थों के लिए कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं। कहा कि राहुल गांधी एक तरफ इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाकर किसान विरोधी पार्टी की मानसिकता दिखा रहे हैं, वहीं, दूसरी तरफ वह कृषि विधेयक का विरोध कर किसान के हितैषी होने का दावा कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। कहा कि ट्रैक्टर हल आदि कृषि यंत्र किसानों के लिए पूजनीय होते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.