Move to Jagran APP

गुरुनानक देव ने धार्मिक भेदभाव से हटकर समाज की सेवा की: राजेंद्र अग्रवाल Meerut News

गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व पर भैंसाली मैदान में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन रविवार को जारी रहा। सांसद राजेंद्र अग्रवाल कार्यक्रम में पहुंचे।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 04:59 PM (IST)
गुरुनानक देव ने धार्मिक भेदभाव से हटकर समाज की सेवा की: राजेंद्र अग्रवाल Meerut News
गुरुनानक देव ने धार्मिक भेदभाव से हटकर समाज की सेवा की: राजेंद्र अग्रवाल Meerut News

मेरठ, जेएनएन। गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व पर भैंसाली मैदान में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन रविवार को जारी रहा। भैंसाली मैदान में देश के नामी कीर्तन जत्थों ने शबदों की श्रंखला में संगत को निहाल किया। रविवार को सांसद राजेंद्र अग्रवाल कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर गुरूद्वारे के प्रधान रणजीत सिंह नंदा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सांसद को सरोपा भेंट किया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरुनानक देव के 550 वर्ष जब देश की स्थिति खराब थी, उन्होंने धार्मिक भेदभाव से हटकर सर्व समाज की सेवा की। उस समय देश बेहाल था। गुरुनानक ने समाज की सेवा कर इंसानियत की नई परिभाषा दी।

loksabha election banner

देश के जाने माने पांच जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। चंडीगढ़ के अलावा कथावाचक विचित्र सिंह फतेहगढ़ साहिब समेत पांच जत्थों ने नानक आया, नानक आया शबद कीर्तनों पर सुरीली धुनों से भक्ति की बयार बहती रही। आयोजकों के अनुसार, भैंसाली मैदान में कमेटी ने विशाल कीर्तन दरबार सजाया। 550वां प्रकाश पर्व गुरु नानक देव प्रकाश पर्व कमेटी के सरपरस्त सरदार दविंद्रजीत सिंह सेठी ने बताया कि आयोजन के मैदान में पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने लंगर चखा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.