Move to Jagran APP

Meerut Molestation News : चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म, हालत गंभीर होने से युवती अस्‍पताल में भर्ती

मेरठ में एक बार फिर चलते कार में दुष्‍कर्म की घटना सामने आई है। इससे पहले एक महिला से आरोपितों ने चलती बस में दुष्‍कर्म किया था। चलती कार में छात्रा से दुष्‍कर्म की घटना के सामने आते ही शहर में सनसनी फैल गई।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 06:46 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 09:35 PM (IST)
Meerut Molestation News : चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म, हालत गंभीर होने से युवती अस्‍पताल में भर्ती
मेरठ में छात्रा से चलती कार में दुष्‍कर्म ।

मेरठ, जेएनएन। मेरठ में एक बार फिर चलते वाहन में दुष्‍कर्म की घटना सामने आई है। इससे पहले एक महिला से आरोपितों ने चलती बस में दुष्‍कर्म किया था। चलती कार में छात्रा से दुष्‍कर्म की घटना के सामने आते ही शहर में सनसनी फैल गई है। खुद को गोरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बताने वाले पुलकित सैनी ने कक्षा 11 की छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म किया। उसके बाद छात्रा को बागपत रोड स्थित एक कैफे पर छोड़ दिया। स्कूटी से घर पहुंचने के बाद छात्रा की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कार भी कब्जे में ले ली।

loksabha election banner

टीपीनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी की बेटी शहर में स्थित एक केंद्र में ताइक्वांडो सीखने जाती है। वहीं रेलवे रोड थाने के प्रेमपुरी निवासी पुलकित सैनी पुत्र दिनेश सैनी भी ताइक्वांडो सीख रहा था। दोनों में जान पहचान हो गई। शुक्रवार को भी छात्रा ताइक्वांडो सीखने के लिए घर से निकली थी। एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि बागपत रोड पर एक कैफे के पास छात्रा को पुलकित मिला। उसने लिफ्ट देने की बात कही तो छात्रा स्कूटी को कैफे में खड़ा कर उसकी कार में सवार हो गई। आरोप है कि डराकर आरोपित ने चलती कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। कार पुलकित का साथी चला रहा था। करीब दो घंटे तक कार को शंभूनगर क्षेत्र की सड़कों में घुमाया गया। करीब सात बजे उसे कैफे पर छोड़ दिया। छात्रा बदहवास हालत में स्कूटी से घर पहुंची और परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मेमो थाने पहुंचा तो पुलिस को मिली जानकारी 

एसओ दिनेश चंद्र ने बताया कि छात्रा के स्वजन ने थाने पर कोई जानकारी नहीं दी। अस्पताल से छात्रा के साथ दुष्कर्म का मेमो आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलकित सैनी आरटीओ में तैनात रहे बाबू का बेटा है। पुलकित ने बताया कि छात्रा को क्लास ले जाने का झांसा दिया था। उसके बाद मन बदल गया। कार को दिल्ली हाईवे पर ले जाकर दुष्कर्म किया।

कार पर लगी है गोरक्षा समिति के अध्यक्ष की प्लेट 

पुलकित खुद को गोरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष बताता है। उसने अपनी कार पर भी यह पद लिखा है। हालांकि गोरक्षा सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन बालियान ने कहा कि पुलकित पूर्व में संगठन का पदाधिकारी रहा है, लेकिन सालभर से उस पर कोई पद नहीं था। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पीडि़ता की हालत बिगडऩे पर पूरे मामले से पर्दा हटा। पुलिस ने अगवा कर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।   

दो म‍हीने में दूसरी बड़ी वारदात 

चलती बस में दुष्‍कर्म को दो महीने भी नहीं हुए थे कि आज एक और दुष्‍कर्म की घटना सामने आ गई। बता दें कि 25 सितंबर की रात को महिला से मेरठ में चलती अनुबंध बस में ड्राइवर और कंडक्टर ने बारी-बारी से दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया था और महिला को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक गए थे। इसी मामले को लेकर जिले में खूब हंगामा मचा हुआ था। कई राजनीतिक पार्टियां भी इस मामले में सक्रिय हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.