पुलिस कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने मांगी इच्छा मृत्यु Meerur News
बंधक बनाकर 10 माह तक सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़िता इच्छा मृत्यु मांगी। वह अपने पिता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचीं।
मेरठ, जेएनएन। बंधक बनाकर 10 माह तक सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़िता इच्छा मृत्यु मांगी। पीड़िता ने सत्ताधारी एक नेता पर दोनों आरोपितों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। बाद में महिला थाने की पुलिस पीड़िता को अपने साथ ले गई।
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
मवाना थाना क्षेत्र निवासी सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता शुक्रवार सुबह पिता के साथ पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उनके नहीं मिलने पर वह कमिश्नरी पहुंची। यहां उसने सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर इच्छा मृत्यु की मांग की। आरोप लगाया कि 10 माह तक दो युवकों ने बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
दो माह से काट रही चक्कर
पीड़िता का कहना है कि दो माह से वह अफसरों के चक्कर काट रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके चलते उसने घर से निकलना और स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद तुरंत ही महिला थाना से पुलिस को कमिश्नरी चौराहे पर भेजा गया और पीड़िता से बात कर उसे अपने साथ ले जाने के लिए कहा गया।