मेरठ में अस्पताल की कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला के प्रेमी सहित दो गिरफ्तार
बेहद ही शर्मनाक वारदात में अस्पताल की एक महिला कर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल के साथ आरोपितों को खोजने में जुट गई है।
मेरठ, जेएनएन। मेडिकल थाना क्षेत्र में एक महिला अस्पताल कर्मचारी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घिनौनी वारदात सामने आई है। सोमवार की रात अस्पताल से ड्यूटी करके घर लौटते समय कार में अगवा कर तीन युवक सराय काजी के जंगल में ले गए, महिला से सामूहिक दुष्कर्म कर घायल अवस्था में सड़क किनारे पर छोड़ दिया और आरोपित फरार हो गए। आरोप है कि प्रेमी ने कार में अपने दो दोस्तों के साथ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फोन कॉल से महिला की एक पुरुष से शुरू हुई दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई, जिसके बाद महिला प्रेमी से मिलने गई थी। इसी दौरान प्रेमी ने कार में दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के एक एक अस्पताल के में काम करने वाली महिला की दोस्ती फोन पर एक युवक के साथ हुई। इसके बाद बातों का सिलसिला प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गया। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी से मिलने पहुंची।
मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र से प्रेमी ने उसे कार में बैठाया। इसके बाद कार में सवार दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने महिला को सुनसान रास्ते पर छोड़ दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आनन-फानन में कॉल डिटेल के जरिए महिला के प्रेमी को तलाश किया। पुलिस ने अबतक इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। इस कार पर एक न्यूज पोर्टल का लोगो भी लगा है और कार से चैनल की आईडी भी मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।