मुजफ्फरनगर : नौ साल की बच्ची से दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बच्ची बीते रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी जहां पर पड़ोस के ही दो किशोर भी खेल रहे थे। दोनों बच्ची को जबरदस्ती अपने घर में ले गए।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। ककरौली क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बच्ची को दो किशोरों ने अपने घर में जबरदस्ती खींच लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद बच्ची की हालत बिगड़ने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। पीडि़ता की मां ने दोनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची को डाक्टरी के लिए भेजा। दोनों किशोरों को बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किए जाएगा।
यह है मामला
ककरौली थाना गांव निवासी एक महिला ने बीते बुधवार की शाम को थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बच्ची बीते रविवार शाम को घर के बाहर खेल रही थी, जहां पर पड़ोस के ही एक 14 वर्षीय व दूसरा दस वर्षीय किशोर भी खेल रहे थे। आरोप है कि दोनों किशोर उसकी बच्ची को जबरदस्ती अपने घर में ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद बुधवार को बच्ची की हालत बिगडऩे पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए तो घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि पीडि़ता बच्ची को डाक्टरी के लिए भेजा है। निगरानी में लिए गए किशोरों को बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किए जाएगा।