Move to Jagran APP

मेरठ में दुष्‍कर्म : पुलिस से बचने को फुटपाथ पर सोया,जान भी देनी चाही,अब खुद ही थाने पहुंचा

मेरठ में दुष्‍कर्म का आरोपित खुद ही थाने पहुंच गया। उसे पीड़िता का वीडियो वायरल भी किया था। उसने बताया कि पुलिस से भागते-छिपते वह परेशान हो गया था। उसने एक दिन पहले मरने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 08:30 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 08:30 PM (IST)
मेरठ में दुष्‍कर्म : पुलिस से बचने को फुटपाथ पर सोया,जान भी देनी चाही,अब खुद ही थाने पहुंचा
फेसबुक पर दोस्‍ती के बाद होटल में युवती की अश्लील वीडियो बना ली थी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ में दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोपित शुक्रवार को खुद ही थाने पहुंच गया। बताया कि पुलिस से भागते-छिपते परेशान हो गया था। उसने एक दिन पहले मरने का भी प्रयास किया था। आरोपित को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।

loksabha election banner

फेसबुक पर हुई थी दोस्‍ती

परतापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती की दोस्ती एक माह पहले बुलंदशहर निवासी युवक से फेसबुक के जरिये हुई थी। बातचीत शुरू हुई तो दोनों मिलने लगे। कुछ दिन बाद ही युवक शापरिक्स माल में युवती से मिलने आया था। इसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। पीडि़ता ने शिकायत करने की बात कही तो मंगलसूत्र भी पहना दिया था। एक सप्ताह पहले युवक ने उसकी वीडियो वायरल कर दी थी।

कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

इसके बाद पीडि़ता ने टीपीनगर थाने में आरोपित नवल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर वह खुद ही थाने पहुंच गया। उसने बताया कि पुलिस से छिपते हुए परेशान हो गया था। वह कई रात तो फुटपाथ पर भी सोया है। गुरुवार को उसने नोएडा में ही फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन दोस्त ने बचा लिया था। थाना प्रभारी रघुराज सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और आइटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.