प्रेमिका का शारीरिक शोषण, दूसरी से किया निकाह, जानकारी मिलते ही युवती पहुंची थाने Muzaffarnagar News
मामला दो संप्रदाय का जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस कारण हिंदु संगठन भी इस मामले में सक्रिय दिख रहा है। युवती ने आरोपित के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नोएडा निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर संप्रदाय विशेष के युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद आरोपित ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक के पिता को हिरासत में लिया है। इसका पता लगते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जानकारी करने में जुट गए।
यह है पूरा मामला
मीरापुर के मुश्तर्क मोहल्ला निवासी एक विशेष संप्रदाय का युवक नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। जहां उसकी मुलाकात नोएडा निवासी दूसरे संप्रदाय की युवती से हो गई। शादी का झांसा देकर आरोपित ने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ दिन पूर्व आरोपित ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को युवती अपनी मां के साथ मीरापुर थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपित युवक के घर दबिश दी। आरोपित तो नहीं मिला पर पुलिस उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने आ गई। सूत्रों की मानें तो पीडि़ता गर्भवती है।
इनका कहना है...
मामला संज्ञान में आया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -शकील अहमद, सीओ जानसठ।