Move to Jagran APP

Mission Shakti: मेरठ में दीवार पर उकेरे नारी शक्ति के विभिन्‍न रूप Meerut News

मिशन से प्रेरित होकर महिलाओं बेटियों और बच्चों की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के प्रयास को अभियान का रूप देते हुए ललित कला विभाग की ओर से चित्र प्रर्दशनी लगाई गई है। जिसमें रंगों के माध्यम से वर्तमान समय में नारी की स्थिति का यथार्थ व सजीव चित्रण किया गया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:39 PM (IST)
Mission Shakti: मेरठ में दीवार पर उकेरे नारी शक्ति के विभिन्‍न रूप Meerut News
ललित कला विभाग की ओर से चित्र प्रर्दशनी लगाई गई।

मेरठ, जेएनएन। मिशन शक्ति के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में तस्वीरों में नारी शक्ति की झलक दिखी।

loksabha election banner

छात्र- छात्राओं की ओर से परिसर में की प्रेरक चित्रकारी की गई। छात्र- छात्राओं की ओर से कैनवास पर उकेरे गए नारी के विभिन्न शक्तिमय रूपों को दिखाया गया। डा. अलका तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन की मिशन शक्ति की शुरुआत की। इसी मिशन से प्रेरित होकर महिलाओं, बेटियों और बच्चों की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के प्रयास को अभियान का रूप देते हुए ललित कला विभाग की ओर से चित्र प्रर्दशनी लगाई गई है, जिसमें रंगों के माध्यम से वर्तमान समय में नारी की स्थिति का यथार्थ व सजीव चित्रण किया गया। छात्र और छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे गए नारी के विभिन्न शक्तिमय रूपों दिखाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.