Move to Jagran APP

गोष्ठी से हुई मिशन शक्ति अभियान शुरू

नगर निगम ने गोष्ठी आयोजित कर शुक्रवार से मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत कर दी है। ये अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च तक चलेगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 02:14 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 04:17 AM (IST)
गोष्ठी से हुई मिशन शक्ति अभियान शुरू
गोष्ठी से हुई मिशन शक्ति अभियान शुरू

मेरठ, जेएनएन। नगर निगम ने गोष्ठी आयोजित कर शुक्रवार से मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत कर दी है। ये अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च तक चलेगा।

loksabha election banner

नगर निगम के टाउनहाल परिसर स्थित तिलकहाल में अभियान के पहले दिन अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शाडिल्यायन ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता बताई। गोष्ठी में नगर निगम व डूडा की महिला कर्मचारी मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि गोष्ठी के मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हिंसा के खिलाफ बोलने के लिए सजग करना है। एकाकी जीवन से कैसे निपटा जाए। बढ़ते मनोरोग और इसके क्या समाधान हो सकते हैं। पुलिस सहायता लेने में महिलाएं न डरें। इसके लिए प्रेरित करना है। महिला उद्योगपति, डाक्टर, समाज सेवी, शिक्षाविद, घरेलू महिलाओं और महिला कर्मचारियों के साथ महिला जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यहां आने से डरती हैं महिलाएं

अपर नगर आयुक्त ने कहा कि टाउनहाल परिसर में महिलाओं को आने में डर लगता है। यहा पर अराजक तत्वों का डेरा है। नशे में चूर स्मैकिए घूमते रहते हैं। पास में थाना है। टाउनहाल परिसर में शहर की घनी आबादी के बीच सुंदर पार्क है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से यहा भी महिलाएं नहीं आती हैं।

त्रिस्तरीय चुनाव में जुट जाने का आह्वान : सरधना : शुक्रवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के गांव पूठ में सेक्टर अध्यक्षों की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अतर सिंह राव व मुख्य सेक्टर प्रभारी सतपाल पीपला व जिलाध्यक्ष मोहित जाटव मौजूद रहे। इस दौरान अतरसिंह राव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पहलाद जाटव, जगदीप प्रमुख, सुभाष कुराली, संदीप नेक, जोशी गौतम, विद्या प्रकाश बोद्ध, केशपाल, राजेंद्र, मनीष गुर्जर, अख्तर अली, उमेश, प्रवीन, बिटटू आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.