Move to Jagran APP

बुलंदशहर में नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर बेचा, अलीगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म

बुलंदशहर के भूड़ क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की दो सितंबर से गायब थी। एक गैर संप्रदाय के युवक ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया और इसके बाद अलीगढ़ के एक युवक को बेच दिया।लड़की को अलीगढ़ से बरामद किया गया चार युवक भी पुलिस हिरासत में।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 08:31 PM (IST)
बुलंदशहर में नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर बेचा, अलीगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म
बुलंदशहर में नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर बेचा।

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के भूड़ क्षेत्र से गायब हुई नाबालिग लड़की ने पुलिस के सामने अपने धारा 161 के बयान दर्ज करा दिए हैं। लड़की ने बताया कि एक गैर संप्रदाय के युवक ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया और इसके बाद अलीगढ़ के एक युवक को बेच दिया। जिस युवक ने खरीदा, उसने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इन सभी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। सोमवार को लड़की के धारा 164 के तहत अदालत में बयान होंगे। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।दरअसल, दो सितंबर को भूड़ क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसका अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में परिजनों को पता चला कि अबुल नाम के युवक ने लड़की का अपहरण किया है। जिसके बाद पुलिस ने अबुल को उठाया और उसकी निशानदेही पर लड़की को दो दिन पहले बरामद कर लिया। लड़की के साथ मिले चार युवकों को भी हिरासत में लिया गया। रविवार को पुलिस ने लड़की के धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए। पुलिस लड़की ने पुलिस को बताया कि अबुल नाम के युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया था। उसने अलीगढ़ के रहने वाले खुर्रम नाम के युवक को उसे बेच दिया। खुर्रम ने जहानाबाद के एक स्थान पर उसे रखा। यहां पर खुर्रम और उसके तीन दोस्तों ने उसके साथ कई दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। अब लड़की के कोर्ट में बयान होने के बाद अपहरण वाले मुकदमे में ही सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। लड़की के धारा 161 के तहत बयान हो गए हैं। इन बयान बेहद गोपनीय होते हैं। इसलिए सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। सोमवार को धारा 164 के तहत अदालत में बयान होंगे। इसके बाद मुकदमे में धारा बढाई जाएगी।

loksabha election banner

- अखिलेश त्रिपाठी, शहर कोतवाली प्रभारी

यह पूरा मामला लव जिहाद का है। मैंने खुद लड़की से थाने में बात की। उसने बताया कि उसे प्रेमजाल में फंसाकर बेचा गया। अलीगढ़ के चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने धारा 161 के बयानों में भी यही कहा है। यदि पुलिस ने लापरवाही बरती तो हम आंदोलन करेंगे।

- रविंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.