Move to Jagran APP

सहारनपुर में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार बदल रहा है देश

समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए व्यापारी सम्मेलनों के बाद अब भाजपा ने भी इसकी शुरुआत कर दी है। मंगलवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। थ्री नाट थ्री की सरकार आते ही 370 को उड़ा दिया।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 05:46 PM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 05:46 PM (IST)
सहारनपुर में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में  लगातार बदल रहा है देश
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन।

सहारनपुर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए व्यापारी सम्मेलनों के बाद अब भाजपा ने भी इसकी शुरुआत कर दी है। मंगलवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार बदल रहा है। उनके नेतृत्व में आई थ्री नाट थ्री की सरकार ने आते ही धारा-370 को उड़ा दिया और 35 ए को हटाया। जीएसटी को लागू कर उसका सरलीकरण किया ताकि व्यापारियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो। अब घर बैठे ही जीएसटी रिटर्न वापस आ रहा है।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को दाबकी रोड स्थित देव गार्डन में मंडलीय व्यापारी सम्मेलन को को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जर्मनी में जीएसटी 1954 में आ गया था, प्रधानमंत्री मोदी सत्ता में आए तो भारत में न केवल जीएसटी लेकर आये बल्कि इसका सरलीकरण किया। इतना ही नहीं माता अन्नपूर्णा की मूर्ति जो 1913 में चोरी हुई थी, कनाडा में प्रधानमंत्री मोदी की नज़र उस पर गई और उंन्होंने उसे वापिस लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र एक दूसरे के पूरक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है।

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि आज से व्यापारी सम्मेलन की शुरुआत हुई है।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारी कल्याण बोर्ड देकर व्यापारियों के हित का काम किया, कोरोना काल में जनता को बचाने के लिए पिता के अंतिम दर्शन तक नही किये। इतना ही नहीं जिलों के उद्योगों के विकास को ओडीओपी योजना लेकर आई है। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि व्यापारी भाजपा की आत्मा है, सपा सरकार में व्यापारियों से चौथ वसूली, अपहरण, जिस कारण व्यापारी पलायन को मजबूर होता था, व्यापारियों की हत्या हो रहीं थी, जो अपने बाप का नही हुआ जनता का क्या होगा, 351 सीट का वादा व्यापारी करते हैं। आज बड़े-बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने को आगे आ रहे हैं। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुलायम सरकार में हमारे कार्यकर्ताओ, व्यापारियों व महिलाओं पर गोली चलाई गई, इज्जत लूटी गई। मगर आज पूरी दुनिया में भारत माता की जयकार हो रही है। अब चुनाव को सामने देख मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए जिन्ना की जय-जयकार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.