Move to Jagran APP

हस्तिनापुर में आधी रात को पुलिस सुरक्षा में चली गोलियां, रंजिश के चलते किया हमला

हस्तिनापुर में आधी रात को पुरानी रंजिश के चलते 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू ने अपने दुश्मन जॉनी के घर पर हमला कर दिया। सुरक्षा में तैनात सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 01:10 PM (IST)
हस्तिनापुर में आधी रात को पुलिस सुरक्षा में चली गोलियां, रंजिश के चलते किया हमला
हस्तिनापुर में आधी रात को पुलिस सुरक्षा में चली गोलियां, रंजिश के चलते किया हमला

मेरठ। हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के गांव अलीपुर मोरना में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार की देर रात तीन बजे 50 हजार के इनामी बदमाश सोनू ने अपने दुश्मन जॉनी के घर पर हमला कर दिया। हमले में जॉनी के नौकर राजा निवासी राफन की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जॉनी कई गोली लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। जानी की तरफ से 50 हजार के इनामी सोनू समेत कई पर मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

लंबे समय से चल रही थी रंजिश

अलीपुर मोरना निवासी जॉनी और सोनू के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। 2009 में जॉनी ने सोनू के पिता धर्मसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बदले में सोनू ने 2017 में जॉनी की मां मुनेश और पिता प्रेमसिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिस समय मुनेश और प्रेमसिंह की हत्या की गई, उस समय जॉनी जेल में था। इसके बाद जॉनी की पत्‍‌नी को सुरक्षा में एक सिपाही दे दिया गया था। कुछ माह पूर्व जॉनी भी जेल से आ गया। सिपाही सुरक्षा में ज्यों का त्यों था। सोमवार की रात जॉनी और उसका राफन निवासी नौकर राजा छत पर सो रहे थे, जबकि सिपाही नीचे सो रहा था। जॉनी के अनुसार, सोनू और उसके 10 से 12 साथियों ने छत के रास्ते उनके पास पहुंच गए। जॉनी की आंख खुल गई, लेकिन नौकर सोता रहा। दोनों पर सोनू ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसके बाद राजा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जॉनी छत से नीचे कूद गया। जिस समय वह छत से कूद रहा था। उस समय उसे भी दो से तीन गोली लगना बताया गया है।

सौ से डेढ़ सौ गोलियां चलाई

ग्रामीणों का कहना है कि करीब 100 से 150 गोलियां मौके पर चलाई गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। जॉनी को ग्रामीणों ने आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार हो रहा है। राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि जॉनी की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ और क्राइम ब्रांच सोनू की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विशेष संप्रदाय के युवक की हत्या के बाद पनपी थी रंजिश

दरअसल, सोनू और जॉनी एक ही गैंग चलाते थे। कई साल पहले मवाना के मकदूमपुर चौराहे पर इस गैंग ने गैर संप्रदाय के एक युवक की हत्या कर दी थी। जिसके बाद जॉनी और सोनू पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बाद में इस हत्या को लेकर जॉनी और सोनू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और वह एक दूसरे के दुश्मन बन गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.