मेरठ में करवाचौथ सेलिब्रेशन, महिलाओं ने खेला डांडिया, फिल्मी गानों पर किया डांस
मेरठ के राज राजेश्वरी रेस्तरां में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष ममता सिंघल ने गणेश वंदना से की। मंडल जिला और महानगर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। नए सदस्यों का स्वागत किया गया। गेम्स में ममता सिंघल रीतु शर्मा सीमा मित्तल ने बाजी मारी।
मेरठ, जागरण संवाददाता। सामाजिक संस्था एक प्रयास की टीम ने मंगलवार को करवाचौथ के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने डांडिया खेला और फिल्मी गानों पर डांस किया। कई गेम्स भी खेले। कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। इसी के साथ समाज को संदेश देते हुए सड़क पर भीख मांगने वाले बच्चों की समस्या पर मंथन भी किया गया।
गेम्स में ममता सिंघल, रीतु शर्मा और सीमा मित्तल ने मारी बाजी
राज राजेश्वरी रेस्तरां में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत संस्था अध्यक्ष ममता सिंघल ने गणेश वंदना से की। मंडल, जिला और महानगर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। नए सदस्यों का स्वागत किया गया। गेम्स में ममता सिंघल, रीतु शर्मा, सीमा मित्तल ने बाजी मारी। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए ममता सिंघल ने कहा कि बच्चों को सड़क पर भीख मंगवाने के लिए मजबूर करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए एक प्रयास की टीम जल्द ही जिले के आला अफसरों से मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, महानगर अध्यक्ष रितु शर्मा, अंजू गर्ग, ज्योति खुराना, आरती गुप्ता, सरिता प्रताप, बीनू सिंह चौहान, नीरज शर्मा, सीमा मित्तल, ममता रस्तोगी, अनिता चौधरी, रश्मि गुप्ता, इशिका शर्मा, योगिता अग्रवाल, निशा मित्तल, निशी चौधरी, नीतू गुप्ता, रीना सिंह, पूजा तेवतिया, नेहा शर्मा व मीनू रस्तोगी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।