श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान को लेकर दो जनवरी को होगी वार्ता, कई मुख्य बिंदुओं पर होगा निर्णय Meerut News
अयोध्या में करोड़ो हिंदूओं की आस्था के प्रतीक भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चलने वाले निधि समर्पण अभियान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महानगर में हर मोर्चो पर तैयारी में जुटा है।
मेरठ, जेएनएन। अयोध्या में करोड़ो हिंदूओं की आस्था के प्रतीक भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चलने वाले निधि समर्पण अभियान के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महानगर में हर मोर्चो पर तैयारी में जुटा है। जिसमें मौजूदा समय में अभियान को लेकर बस्तियों में बैठकों का सिलसिला चल रहा है।
निधि समर्पण अभियान में उपयोग में आने वाली रसीद बुक समेत अन्य सामग्री की खेप शहर में पहुंचाई जा चुकी है। जिन्हें स्वयंसेवकों को वितरित करने का निर्णय विहिप के केंद्रीय पदाधिकारी के नेतृत्व में दो जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में तिथि के निर्धारित होने की संभावित है। संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र ने बताया कि दो जनवरी को विहिप के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख के द्वारा वार्ता प्रस्तावित है। बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करने के लिए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक महानगर में निधि समर्पण अभियान चलाए जाने की योजना है।
अभियान के तहत मेरठ महानगर में संघ की 3.2 लाख हिंदू परिवारों तक पहुंचाने की योजना है। जिसके लिए संघ के दृष्टिगत 32 नगरों व उनके आधीन आने वाली बस्तियों में दायित्व दिए जा रहे हैं। जिसमें अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख, हिसाब प्रमुख, सह हिसाब प्रमुख का दायित्व दिए जा रहे हैं।