UP Weather News: उमस भरी गर्मी के बाद बदला मौसम, मेरठ समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
रविवार को मौसम साफ रहा और कड़ी धूप ने फिर से गर्मी बढ़ा दी। तापमान दोपहर तक यहां समान्य से ज्यादा करीब 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। अनुमान के अनुसार इन जिलों में झमाझम बारिश हुई।
मेरठ, जेएनएन। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी की निरंतरता शनिवार को टूट गया। झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत बड़ी राहत मिली। हालाकि कई जगहों पर जलभराव हुआ। वहीं रविवार को मौसम साफ रहा और कड़ी धूप ने फिर से गर्मी बढ़ा दी। तापमान दोपहर तक यहां समान्य से ज्यादा करीब 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बादलों ने दस्तक दी और हल्की बारिश के बाद तेज बारिश भी हुई। मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश अभी भी जारी है।
शनिवार को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी। जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश हुई। दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर सड़के व हाईवे स्वीमिंग पूल बन गए। रविवार को भी येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। मेरठ समेत बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली बुलंदशहर व सहारनपुर में भी बारिश के साथ मौसम सुहाना बना हुआ है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालाकि इनमें से कई जिलों में जलभराव की भी समस्या आई है।
मानसूनी बारिश ने खोली पोल
मेरठ में एक बार फिर हुई झमाझम बारिश से शहर की व्यवस्था लड़खड़ा गई। जगह-जगह जलभराव हो गया, कई जगहों पर तो रास्ते भी बंद हो गए। लोगों का घर से निकलना भी दूभर हो गया। तस्वीर ऐसी थी कि सड़क तालाब जैसे दिखने लगे। कई जगहों पर नालियों का पानी सड़क पर आ गया। बदबू और गंदगी से लोग परेशान रहे। मेरठ के माधवपुरम से लेकर बेगमपुल के आसपास तक की कई कालोनियों में पानी भरा रहा।
तीन दिन बारिश के बाद मानसून ब्रेक
दक्षिण पश्चिम मानसून इस समय संक्रमण काल में हैं। शनिवार को मानसून ट्रफ में परिवर्तन होने से दो बार अच्छी बारिश देखने को मिली। थोड़ी थोड़ी देर की बारिश में ही शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। सेटलाइट से प्राप्त चित्रों में बादलों का समूह दो बार मेरठ और दिल्ली के ऊपर से गुजरता नजर आया। दिल्ली में भी बारिश हुई। बारिश होने सिर उठा रही उमस भरी गर्मी शांत हो गई। 27.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम क्रमश: 31.7 और 24.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिन इसी तरह रुक रुक बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। 10 अगस्त से मानसून ब्रेक की स्थित आ रही है। जिसके बाद मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी क्षेत्र में शिफ्ट हो जाएगी।