Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: सुबह से चल रही पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी,धूप निकलने से कुछ राहत

मेरठ में आज कूल संडे का अहसास हुआ। सुबह से ही चल रही प्रचंड शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका कारण रहा पछुआ हवाओं का बहना। हालांकि मेरठ जनपद में आगामी तीन चार दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 01:32 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 01:32 PM (IST)
मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है।

मेरठ, जेएनएन। Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार को सुबह से ही चल रही प्रचंड शीतलहर के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका कारण रहा पछुआ हवाओं का बहना। हालांकि मेरठ जनपद में आगामी तीन चार दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हवाओं की दिशा में परिवर्तन होने से वातावरण में नमी की मात्रा कम हुई है। पर पर्वतीय इलाकों की ठंडक लेकर मैदानों में उतरी शुष्क हवाओं ने कहर ढाना शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

पारा और बढ़ने के आसार 

रविवार की सुबह कोहरा छाया रहा। सूरज की किरणें 11:00 बजे के बाद धरती पर उतरी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह और शाम होने के बाद ठंड का खासा प्रकोप रहेगा। मेरठ और आसपास के जनपदों में न्यूनतम तापमान 7 और 8 डिग्री के बीच बना हुआ है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 8. 8 दिल्ली में 7.8 और मुजफ्फरनगर में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में आज और गिरावट होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को फसलों को पाले से बचाने के लिए एहतियाती उपाय करने के सुझाव दिए हैं।

12 से गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव आ रहा है। शनिवार को कई दिन बाद सूर्य देवता सुबह से शाम तक नजर आए। धूप खिलने से लोगों ने राहत का अहसास किया। तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में 5.1 डिग्री का इजाफा हुआ और यह 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह 7.30 से शनिवार को सुबह 7.30 बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कृषि प्रणाली संस्थान के नोडल अधिकारी डा. एम शमीम ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। यह पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.