Meerut Weather Update: आज फिर बदलेगा मौसम, आसमान में छाए रहेंगे बादल, बूंदाबांदी के भी आसार
Meerut Weather Update वेस्ट यूपी में रविवार और सोमवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बूंदाबांदी भी भी हो सकती है। रविवार को कुछ स्थानों सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिला। अच्छी तीव्रता के साथ पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update शहरवासियों को एक बार फिर बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मेरठ जनपद का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। रविवार और सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से पांच और छह को एनसीआर क्षेत्र में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मेरठ के आसपास के जिलों में भी मौसम का यह बदलाव देखने को मिलेगा। बदलते मौसम में हमें सेहत को लेकर सावधानी भी बरतनी चाहिए।
पश्चिम विक्षोभ सक्रिय
भारतीय कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि सात दिसंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। पांच दिसंबर से सक्रिय हो रहा पश्चिम विक्षोभ को अच्छी तीव्रता का बताया जा रहा है। इससे हिमाचल और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों पर हिमपात की आशंका है। शनिवार को तीन दिन बाद शनिवार को तेज धूप खिली और जनपद वासियों को राहत का अहसास हुआ। लगातार बादल छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री रहा।
मौसम में बदलाव
वहीं बात करें शनिवार की तो सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई थी। बाद में धूप भी निकली थी। वहीं मेरठ जनपद में मौसम एक बार बदलाव की ओर है। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात से पश्चिम उत्तर प्रदेश जल्द शीतलहर की चपेट में आने की आशंका बन रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नया पश्चिम विक्षोभ चार दिसंबर तक हिमालय के पश्चिम भाग में पहुंच जाएगा। दो दिन पूर्व सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के कारण ही मेरठ में गुरुवार शाम बूंदाबांदी हुई थी। कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं रविवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। कहीं-कहीं कोहरा भी नजर आया।