Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: दीपावली पर आज हल्‍के बादलों के बीच खिली धूप, जानें- मौसम का हाल

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में आज गुरुवार को दिन की शुरुआत हल्‍के बादलों के बीच धूप के साथ हुई। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम को सर्दी का अहसास अब होने लगा है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 04 Nov 2021 11:15 AM (IST)Updated: Thu, 04 Nov 2021 11:15 AM (IST)
Meerut Weather Update: दीपावली पर आज हल्‍के बादलों के बीच खिली धूप, जानें- मौसम का हाल
मेरठ में आज मौसम सुहावना बना रहेगा।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में आज दीपावली के दिन मौसम सुहावना बना रहेगा। सुबह की शुरुआत हल्‍क बादलों के बीच धूप के साथ हुई। बारिश होने की अभी कोई संभावना है। सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा हुआ है। मेरठ का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार गुरुवा को हल्के बादलों के बीच धूप खिलेगी।

loksabha election banner

यह भी जानें

इसके पूर्व मेरठ जनपद में रात का तापमान लगातार 13 डिग्री से कम चल रहा था। वहीं बात करें अक्टूबर माह की तो 10 सालों के अंतराल में पहली बार था जब तापमान 13 डिग्री से कम दर्ज किया गया। 31 अक्टूबर से एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा था। जिससे 31 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दीपावली के पहले या चार नवंबर को मौसम फिर बदलने की संभावना थी।। ठंड अभी और जोर पकड़ेगी। मेरठ के आसपास के जिलों में भी सर्दी ने दस्‍तक दे दी है। गर्म कपड़े बाहर निकलने शुरू हो गए। वहीं ठंड के मौसम में सेहत का ध्‍यान भी जरूरी है। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते मौसम का रुख बदल गया था, और ठंड का अहसास होने लगा था। दूसरी ओर बेमौसम बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, खेतों में धान की फसलों को खासा नुकसान भी हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.