Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ में अगले सप्ताह कड़ाके की ठंड की आशंका, कल फिर हो सकती है बारिश

Meerut Weather Update कल यानी रविवार को एक बार फिर बारिश से सामना हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नया पश्चिम विक्षोभ चार दिसंबर तक हिमालय के पश्चिम भाग में पहुंच जाएगा। शनिवार को भी कुछ स्‍थानों पर कोहरा नजर आया था।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 08:30 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ में अगले सप्ताह कड़ाके की ठंड की आशंका, कल फिर हो सकती है बारिश
मेरठ में आज हल्‍के बादलों के बीच धूप खिली नजर आएगी।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को सुबह की शुरुआत हल्‍के कोहरे के साथ हुई। बाद में धूप भी निकली। वहीं मेरठ जनपद में मौसम एक बार बदलाव की ओर है। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात से पश्चिम उत्तर प्रदेश जल्द शीतलहर की चपेट में आने की आशंका बन रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नया पश्चिम विक्षोभ चार दिसंबर तक हिमालय के पश्चिम भाग में पहुंच जाएगा। दो दिन पूर्व सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ के कारण ही मेरठ में गुरुवार शाम बूंदाबांदी हुई थी।

loksabha election banner

आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे

अब पांच दिसंबर को एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। जनपद में शुक्रवार को भी दिन में हल्की धूप निकली इसके बाद सूरज फिर बादलों की ओट में पहुंच गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.3 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम के पूरी तरह साफ होने के आसार नहीं है। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शनिवार को सक्रिय होने वाले पश्चिम विक्षोभ की तीव्रता ठीक ठाक बतायी जा रही है। इससे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। सात दिसंबर के बाद जब मौसम साफ होगा उसके बाद बर्फीली हवाएं मैदानों का रुख करेंगी। तापमान सामान्य से चार डिग्री की कमी देखने को मिलेगी।

ऐसा रहा था तापमान

इसके पहले गुरुवार को मेरठ जनपद में लगातार दूसरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए थे। शाम को बौछारों ने ठिठुरन बढ़ा दी। लोगों ने पहली बार दिन में कंपकंपी महसूस की। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान सहारनपुर 19.5 दर्ज किया गया। वहीं मेरठ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा, जबकि सहारनपुर का 13 डिग्री रहा।

मौसम में अचानक बदलाव

वहं अरब सागर से उठी चक्रवाती परिसंचरण साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते नम हवाएं चल रही हैं। हिमालय पर सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ और नम हवाओं के संयुक्त प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। बड़े क्षेत्र में बादल छाए रहे। मेरठ में दूसरे दिन भी बादल आसमान से नहीं हटे। शाम चार बजे ही अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। कल यानी रविवार को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.