Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: हिमालय से बेलगाम सर्द हवाओं की आमद, अब मैदानों पर सितम ढाएगी सर्दी

Meerut Weather Update मेरठ में नवंबर में अब तक 12 दिन 11 के अंक को पार नहीं कर पाया न्यूनतम पारा। वहीं रविवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ ही हुई वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में कोहरा भी छाया रहा। जल्‍द गिरेगा न्‍यूनतम तापमान।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 07:55 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 12:51 PM (IST)
इस अत्यधिक सर्दी के पीछे ला नीना कारण भी बताया जा रहा है।

ओम बाजपेयी, मेरठ। Meerut Weather Update नवंबर में ही ठंड ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मेरठ में नवंबर की कई रातें नैनीताल, लैंसडाउन और शिमला जैसे पर्वतीय पर्यटन स्थलों से ज्यादा ठंडी रही हैं। अब अगले पांच-छह दिन में कड़ाके की ठंड शुरू होने के आसार हैं। पिछले दो दिन से चल रहीं नम हवाएं अब थम गई हैं। ठंडी पर्वतीय चोटियों को स्पर्श कर मैदानों की ओर रुख करने वाली उत्तर पश्चिम हवाएं बहने लगी हैं। ऐसे में न्यूनतम तापमान में जल्द दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

loksabha election banner

आठ दिन दहाई का अंक पार नहीं कर सका न्यूनतम तापमान

ठंड का आकलन न्यूनतम तापमान से किया जाता है। यह 24 घंटे का सबसे कम तापमान होता है। जनपद में पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान इकाई के अंक में यदा-कदा जाता था। नवंबर के अंत में पारा 11 डिग्री के नीचे गिरता था। इस बार अब तक 20 दिन में आठ दिन तापमान 10 डिग्री से कम रहा है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 9.4 डिग्री रहा। अधिकांश दिन तापमान सामान्य से कम रहा है। सबसे कम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री 15 और 16 नवंबर को दर्ज किया गया। फिर से मौसम विशेषज्ञों ने इस बार ठंड का सीजन लंबा और तापमान में सामान्य की तुलना में कहीं अधिक गिरावट की आशंका जताई है।

अत्यधिक सर्दी के पीछे ला नीना कारण

मौसम विशेषज्ञों ने पहले भारत समेत विश्व के बड़े भूमंडल के मौसम को प्रभावित करने वाले 'ला नीना' के प्रभाव को समाप्त होने की संभावना जताई थी। ताजा रुझानों से सामने आया है कि यह जारी रहेगा। चूंकि प्रशांत महासागर की सतह के तेजी से ठंडा होने का क्रम जारी है। यही नहीं, नवंबर के अंत तक कोई चक्रवात भारत के अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अस्तित्व में नहीं आने की संभावना है। जिससे ठंड के बेलगाम होने की संभावना है। चक्रवातों के प्रभाव से उत्तर भारत के मैदानी भागों में ठंडी हवाओं का प्रवाह रुक जाता है। नम और अपेक्षाकृत गर्म हवाएं चलने लगती हैं।

यह है पूर्वानुमान

शुरू होने वाले सप्ताह के अंत तक जनपद में कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी। न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री पर पहुंच जाएगा। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर सिमट जाएगा। सुबह के समय कोहरा रहेगा दोपहर को मौसम साफ हो जाएगा।

1 से 20 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान की स्थिति

वर्ष 10 डिग्री से कम तापमान के दिन 10 से अधिक और 11 डिग्री से कम तापमान वाले दिन

2021 8 4

2020 2 0

2019 0 0

2018 0 0

2017 1 1

2016 2 4 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.