Meerut Weather Update: खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत, जानिए कैसा रहेगा शहर में मौसम का हाल
Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ ही हुई है। यदि मौसम विभाग की मानें तो मौसम में 12 अक्टूबर तक कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। अभी तापमान भी सामान्य बना रहेगा।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ में शनिवार की सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। हालांकि कल यानी शुक्रवार को आसमान पर बादल नजर आ रहे थे लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश के आसार तो बन रहे थे। वहीं दूसरी ओर जनपद का मौसम में 12 अक्टूबर तक कोई बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने के आसार है।
यह है मौसम विभाग का अनुमान
वर्तमान में नवरात्र चल रहे हैं और दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर को है। ऐसे में बिना किसी मौसमीय हलचल के लोग पर्वों का आनंद ले सकेंगे। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने उत्तर भारत में मानसून की बारिश के लिए जिम्मेदार दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की बात कही है। देश में दक्षिण पश्चिम मानसून के पूरी तरह वापसी की तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की है।
बदला था मौसम का मिजाज
मानसून के वापसी के बाद वातावरण में व्याप्त नमी काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसी के दास गुलाबी सर्दी के दस्तक देने की संभावना बन जाएगी। गौरतलब है कि बीते सोमवार को मेरठ और आसपास के जिलों में आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बदल गया था और मंगलवार की सुबह तक से कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी जारी रही। अभी बारिश की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। 12 अक्टूबर के बाद मौसम में कोई बदलाव देखने को मिल सकता है।
बात अक्टूबर माह की बारिश की
यहां पर यह भी जान लें कि अक्टूबर माह की पहली मानसूनी बारिश बीती सोमवार को आधी रात को शुरू हुई। पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश को हाल के दिनों में तरबतर करने के बाद मानसून ने एक बार फिर पश्चिम उत्तर प्रदेश का रुख किया है। सोमवार की रात ठीक बारिश देखने को मिली। इसके पहले 25 सितंबर को बारिश हुई थी। इसके पूर्व तापमान लगातार सामान्य से अधिक चल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 सामान्य से एक डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में भी आसमान साफ नजर आ रहा है।