Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास के जिलों में बारिश, मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि , करवा चौथ के चांद के दीदार में भी मुश्किल
Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में रविवार शाम बारिश हुई। इससे कई जगह करवा चौथ के चांद के दीदार में मुश्किल हुई। भारत-पाकिस्तान T20 क्रिकेट विश्व कप का मुकाबला देख रहे दर्शक DTH के सिग्नल गुल होने से परेशान रहे।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update रविवार की सुबह वेस्ट यूपी में मौसम कुछ बदला नजर आया। सुबह ही बिजनौर में बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम को मेरठ, मुजफ्फरनर, सहारनुपर, बागपत और बुलंदशहर में वर्षा भी हुई। वर्षा के कारण कई जगह करवा चौथ के चांद के दीदार में मुश्किल हुई। भारत-पाकिस्तान T20 क्रिकेट विश्व कप का मुकाबला देख रहे दर्शक DTH के सिग्नल गुल होने से परेशान रहे। मेरठ में भी सुबह से ही बादल नजर आ रहे थे, हालांकि बाद में तेज धूप निकल आई। शाम के समय बारिश हुई।
मुजफ्फरनगर में वर्षा के साथ कई स्थानों पर ओलावृष्टि
मुजफ्फरनगर। रविवार की शाम अचानक तेज बारिश होने के साथ मौसम ठंडा हो गया। बारिश से आधे घंटे पहले आसमान में छाये बादलों ने घंटो बारिश की झड़ी लगाए रखी। बादलों की गरज के साथ तेज बारिश के साथ खतौली व आसपास के क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे मौमस में ठंडक का अहसास हुआ। बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में परिवर्तन हुआ। ओलावृष्टि होने से फसलों को नुकसान भी पहुंचने से किसानों के चहरों पर मायूसी छा गई। खतौली में ओलावृष्टि होने से मौसम अधिक ठंडा हो गया। ओलावृष्टि के कारण खतौली में सड़क सफेद हो गईं। मौसम के पलटी मारने से ठंडक का अहसास हो गया। दिन और रात के तापमान में परिवर्तन हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम बारिश का नहीं है, लेकिन कार्तिक पक्ष में बारिश रिकार्ड तोड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जनपद में शहर सहित खतौली, रतनपुरी, मीरापुर, चरथावल आदि क्षेत्रों में भी देर रात तक बारिश जारी रही। इससे धान और सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है। इन दिनों गोभी की फसल अच्छी होती है। ओलावृष्टि से फसल पर दाग पड़ेगा, जिससे किसानों के चेहरे भी मुरझा गए। वहीं गन्ने व सरसो की अगेती प्रजाति की बुआई बारिश के चलते प्रभावित हो गई। वहीं, बारिश और ओलावृष्टि के कारण यातायात की रफ्तार थम गई। बाजारों में भी अफरातफरी मच गई। करवाचौथ को पर्व होने के कारण देर शाम तक बाजार गुलजार थे। बारिश ने दुकानदारों और ग्राहकों का खेल बिगाड़ दिया।
सहारनपुर। शाम को ठंडी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बड़गांव क्षेत्र में बारिश व हवाओं से धान,गन्ना व सब्जी किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं। किसान सतीश, राजबल, नरेश, सतबीर का कहना है कि फिलहाल बारिश किसानों की हर फसल के लिए नुकसानदेह है।
बिजनौर। मौसम ने फिर बदली करवट बादलों संग बारिश शुरू हो गई। जिले में अक्टूबर माह में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन हो गया था। सुबह शाम ठंडक महसूस हो रही है। दिन का मौसम भी सुहाना हो रहा है। इस बीच रविवार को मौसम ने फिर करवट ली। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ रही है। कारण यह है कि बीते दिनों हुई तेज बारिश के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा था। इस बीच मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। रात में अब ठंडक बढ़ने लगी है। चांदपुर क्षेत्र में रविवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के बाद बारिश शुरू हो गई है। बारिश से किसानों की चिंता बढ़ रही है।
बारिश से फसलों को नुकसान
मेरठ व आसपास के जिलों में बुलंदशहर,बागपत में बादल नजर आए। कई स्थानों पर बारिश हुई। इसके पहले सोमवार की सुबह से बारिश का दौर रहा था। मानसून सीजन समाप्त होने के बाद पिछले रविवार को पहली अच्छी बारिश देखने को मिली थी। दूसरी ओर बागपत,बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर आदि जिलों में भी बारिश ने कहर बरपाया था। फसलों को अधिक नुकसान पहुंचा था। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को जताया है। किसानों के लिए एक बार फिर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बारिश के कारण ठंड का भी अहसास होने लगा है।