Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास बादलों के बीच छिपी धूप,जानिए-मौसम का हाल

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को मौसम साफ ही रहेगा। सुबह कुछ जगहों पर कोहरा देखने का मिला था। दिन में धूप खिली रहेगी। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री रहा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 20 Nov 2021 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 11:49 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास बादलों के बीच छिपी धूप,जानिए-मौसम का हाल
मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव नजर आ सकता है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को कई स्‍थानों पर कोहरा नजर आया और इसके साथ ही कहीं कहीं पर आसमान पर बादल भी छाए रहे। एक दिन पूर्व भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई थी। मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 09.4 डिग्री रहा। शनिवार को बादलों के बीच हल्की धूप खिलेगी। सुबह और शाम को मौसम ठंडा रहेगा। अभी बूंदाबांदी और भी हो सकती है। ठंड लगातार बढ़ती नजर आ रही है। वहीं बागपत में शनिवार को एक्यूआई 334 है। न्यूनतम तापमान 14 व अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह को धुंध होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। बच्चे भी मास्क लगा कर स्कूल पहुँचे। हालांकि सुबह 8.30 बजे के बाद सूरज निकलने पर मौसम साफ होने लगा।

loksabha election banner

बूंदाबांदी हुई थी

हवा का वेग कम होने से प्रदूषण के हालात बिगड़ सकते हैं। बात करें गुरुवार की तो मौसम में अचानक बदलाव आया था। पिछले पांच दिनों के बाद न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से ऊपर चला गया था। पिछले कई दिनों से तापमान नौ डिग्री से कम चल रहा था। शाम के समय बादल भी छा गए और कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई थी। वहीं बागपत में शुक्रवार को एक्‍यूआइ 338 है, जो गुरुवार को 395 था। तापमान न्यूनतम 13 व अधिकतम 26 है। कई जिलों में आज शनिवार को मौसम साफ है। खिली हुई धूप भी निकलेगी।

रात की ठिठुरन संग दिन में भी बढऩे लगी ठंड

मुजफ्फरनगर : सुबह और रात की ठंड के साथ अब दिन में भी हल्की-हल्की सर्दी का अहसास लोगों को होने लगा है। शुक्रवार को धूप खिलने के बाद भी मौसम बदला-बदला लगा। लोगों को हल्की सर्दी का अहसास होता रहा। वहीं शाम पांच बजे के बाद सड़क पर चलते समय ठंड का अधिक अहसास हुआ। न्‍यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सीयस दर्ज किया गया। मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है। मुजफ्फरनगर में सुबह और शाम को ठंड का अधिक अहसास हो रहा है। सुबह के समय दस बजे तक लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने का मजबूर है। वहीं धूप में भी सर्दी लोगों को सताने लगी है। शाम को फिर से ठंड लोगों को अपना अहसास दिखाकर ठंड का अहसास करा रही है, जो रात तक अपना असर दिखा रही है। हाइवे सहित शहर के बाहरी क्षेत्र में वाहनों पर चलने वाले लोगों की कंपीकंपी छुटने से ठंड के आगाज का अधिक अहसास हो रहा है। इस सीजन में मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच गया है, हालांकि शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सीयस दर्ज किया गया, जिससे थोड़ी सी राहत मिली है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सीयस दर्ज हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.