Meerut Weather Update: मेरठ के न्यूनतम तापमान में फिर होगी गिरावट, खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत
Meerut Weather Update मेरठ में शनिवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। हालांकि कल शनिवार को आसमान पर बादल छाए रहने से बारिश की संभावन बन गई थी। शहर के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के भी संकेत हैं।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ में शनिवार न्यूनतम तापमान कई दिनों बाद सामान्य स्थिति में दर्ज किया गया। दिन में बादल छाए रहे। कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आगमी दिनों में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। कोहरे की आशंका है। जिससे सुबह के समय प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं रविवार को सुबह की शुरुआत खिली हुई धूप के साथ हुई। मेरठ के आसपास के जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर कोहरा नजर आया। आज दिनभर धूप के बने के आसार हैं। हालांकि कल बार तो बारिश का मौसम बन गया था।
मौसम में बढ़ रही है नमी
बुलंदशहर : मौसम के सर्द होते मिजाज के साथ अब घनी बदली छाने लगी है। आसमान में बरसात के आसार भी बनने लगे हैं। जिसकी वजह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं और सर्दी का असर बढऩे लगा है। हालांकि मौसम विभाग बरसात होने की संभावना से इंकार कर रहा है, लेकिन सर्दी का असर बढऩे का पूर्वानुमान जताया है। शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। तापमान गिरने के साथ आद्रता का ग्राफ बढ़ा रहा। इससे सुबह के समय आसमान में बदली छाई रही। हालांकि इसमें प्रदूषण भी शामिल रहा। ऐसे में बदली घने बादलों में बदल गई। बादलों के बीच सूर्यदेव की लुका-छिपी बनी रही। इससे धूप की तपिश कमजोर पड़ी रही। दोपहर बाद सूर्यदेव के दर्शन दुलर्भ हो गए। जिसकी वजह से दूश्यता भी कमजोर पड़ी रही। अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम में बढ़ रही नमी
मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के अनुसार नवंबर में सर्द मौसम असर दिखा रहा है। तापमान गिर रहा है और आद्रता बढ़ रही है। जिसकी वजह से मौसम में नमी बढ़ रही है। जिससे आसमान में धुंध छा रही है। अब प्रदूषण भी इसमें मिलकर बदली घनी हो रही है। दिनभर आसमान में इसका असर देखा गया। आगामी दिनों में बरसात होने की संभावना नहीं है, तापमान गिरेगा। ऐसे में लोगों सचेत रहना होगा।