Move to Jagran APP

बर्फीली हवाओं का रूख मैदानों की ओर, मेरठ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार

Meerut Weather Update पश्चिम विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के बाद अब बर्फीली हवाओं का रुख मैदानों की ओर हो गया है। मेरठ में सूर्यदेव के दर्शन के बावजूद वातावरण में गलन है। कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

By Parveen VashishtaEdited By: Published: Wed, 12 Jan 2022 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jan 2022 09:10 AM (IST)
बर्फीली हवाओं का रूख मैदानों की ओर, मेरठ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार
मेरठ व आसपास के जिलों में सुबह कोहरे से परेशानी हुई

मेरठ, जागरण संवाददाता। पिछले कई दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद जनपद शीतलहर की गिरफ्त में आ गया है। मंगलवार को इस सीजन में अधिकतम तापमान सबसे निम्नतम स्तर सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। बादलों की हल्की चादर ने धूप को धरती पर आने से रोके रखा। दिन के तापमान में इतनी अधिक गिरावट होने को ‘कोल्ड डे’ की श्रेणी में रखा जाता है। मेरठ और आसपास के जिलों में बुधवार सुबह सर्दी के साथ लोग कोहरे से भी परेशान हैं। 

loksabha election banner

वातावरण में गलन जारी 

पांच से नौ जनवरी तक जब एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सावन-भादो की तरह बारिश हो रही थी, तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के शहर बर्फबारी का सामना कर रहे थे। इंटरनेट मीडिया पर बर्फ से ढकी पहाड़ों की चोटियों, दरख्तों, मकान, सड़कों की फोटो शेयर किए जा रहे हैं। पश्चिम विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के बाद अब बर्फीली हवाओं का रुख मैदानों की ओर हो गया है। मंगलवार को मेरठ में सूर्यदेव के दर्शन के बावजूद वातावरण में गलन रही। हल्की धूप निकली जरूर, लेकिन बेअसर रही। यही कारण रहा कि पारा दिन में अधिकतम 14.1 डिग्री पर था। नवंबर से आरंभ ठंड के सीजन का यह सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। इसके पहले पांच जनवरी को तापमान 15.4 पर सिमट गया था। तब दिन में घटाएं छायी थीं और बारिश हुई थी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री रहा। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि दिन और रात के तापमान में कमी का दौर जारी रहेगा। सुबह के समय कोहरे की भी आशंका है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेंटीग्रेड में)

मेरठ 14.1

दिल्ली 18.3

अलीगढ़ 18.8

आगरा 19.3

बरेली 19.7

लखनऊ 21.6


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.