मेरठ में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, इन जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें अगले तीन दिनों का हाल
गुरूवार को रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा। मेरठ के साथ- साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसी के साथ ही अगले तीन दिनों के मौसम की जानकारी दी है।
मेरठ, जेएनएन। मानूसन के आने से गर्मी से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को इसकी बड़ी राहत मिली है। बुधवार को हुई गर्मी ने लोगों को थोड़ी परेशानी में डाला था। लेकिन शाम होते ही मौसम में ठंड़क दर्ज हुई। गुरूवार को रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा। मेरठ के साथ- साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसी के साथ ही अगले तीन दिनों के मौसम की जानकारी दी है। IMD के अनुसार मेरठ समेत मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर व बुलंदशहर में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आगे भी मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
बुधवार को मौसम साफ होने व आसमान से बादल छटने से खीली धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। तापमान में आई 3.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी से दिन में लोगों ने उमस भरी गर्मी का सामना किया। मेरठ में दिन का तापमान 33.9 और रात का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। दिन का तापमान समान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक व चार डिग्री सेल्सियस रात में कम रहा। एयर क्वालिटी इंडेक्स 62 दर्ज किया गया। बता दें कि 21 जुलाई तक शहर में 189.3 मिमि बारिश हुई थी।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी बताया है कि अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। बारिश मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत समेत वेस्ट यूपी के जिलों में होगी। दिन में धूप से उमस भरी गर्मी भी हो सकती है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का भी एहसास हो सकता है।