Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास हल्‍के कोहरे और धुंध की आशंका,ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार की सुबह हल्‍का कोहरा नजर आया जबकि कुछ स्‍थानों पर धुंध भी छाई रही। वहीं मेरठ में पिछले पांच दिनों के बाद न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से ऊपर चला गया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 08:45 AM (IST)
Meerut Weather Update: मेरठ और आसपास हल्‍के कोहरे और धुंध की आशंका,ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव नजर आ सकता है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ ही हुई। आसमान में सूरज नजर आया लेकिन हल्‍के बादल भी बने रहे। वहीं गुरुवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। पिछले पांच दिनों के बाद न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से ऊपर चला गया। पिछले कई दिनों से तापमान नौ डिग्री से कम चल रहा था। शाम के समय बादल भी छा गए और कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा या मामूली सी धुंध की आशंका भी जताई गई है। बागपत में शुक्रवार को एक्‍यूआइ 338 है, जो गुरुवार को 395 था। तापमान न्यूनतम 13 व अधिकतम 26 है। मौसम साफ है। धूप निकल रही है।

loksabha election banner

यह बताया मौसम विज्ञानी ने

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुआ। जो सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार भोर के समय मौसम में हल्की धुंध या कोहरा छाने की आशंका है। आगामी दिनों में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।

हवा की गति

गुरुवार को हवा की गति लगभग तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रही। 21, 22 व 23 नवंबर को हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि एक-दो दिन बाद ही तापमान में फिर से गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी ने किसानों को गेहूं की बुवाई अतिशीघ्र करने की सलाह दी है। साथ ही देरी से बोई गई सरसों की फसल में विरलीकरण व खरपतवार नियंत्रण करने की बात कही।

यह भी जानें

इसके पहले मेरठ में न्यूनतम तापमान में बुधवार को आंशिक बढ़ोत्तरी हुई थी। यह सामान्य से तीन डिग्री कम 8.6 डिग्री लगभग शिमला के समकक्ष था। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.5 रहा। वहीं गुरुवार को सुबह की शुरुआत खासी ठंड के साथ हुई। वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में कोहरा भी नजर आया। वहीं लगातार पांच दिनों से मेरठ का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से कम पर बना था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.6 डिग्री रहा। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगमी दो तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है। रातें सर्द रहेंगी और दिन में धूप खिली रही रहेगी। सुबह के समय हलके कोहरे की भी आशंका है। बुधवार को मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की थी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के अंत में दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट देखने को मिलेगी। अभी ठंड का जोर और बढ़ेगा। ऐसे में अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखना भी आवश्‍यक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.