Move to Jagran APP

Weather Update: जुलाई में बरस रही आग, मानसून का बेसब्री से इंतजार; जानें कब होगी बारिश

मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मई और जून में अपेक्षाकृत कम गर्मी जुलाई में नए प्रतिमान बना रही है। पिछले पांच साल के रिकार्ड को देखें तो अधिकतम तापमान इतना अधिक नहीं दर्ज किया गया। बारिश न होने से शहरी ही नहीं ग्रामीण भी परेशान हैं

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 11:37 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 04:19 PM (IST)
Weather Update: जुलाई में बरस रही आग, मानसून का बेसब्री से इंतजार; जानें कब होगी बारिश
मेरठ दिल्‍ली एनसीआर में जाने कब होगी बारिश।

मेरठ, जेएनएन। मानसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है। मई और जून में अपेक्षाकृत कम गर्मी जुलाई में नए प्रतिमान बना रही है। पिछले पांच साल के रिकार्ड को देखें तो अधिकतम तापमान इतना अधिक नहीं दर्ज किया गया। बारिश न होने से शहरी ही नहीं ग्रामीण भी परेशान हैं। खेतों में धान की बुआई नहीं हो पा रही है। गन्ने के खेतों में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं। वहीं बारिश होने को लेकर मौसम विभाग जानकारी दी है।

loksabha election banner

2016 से 2020 तक जुलाई में कभी भी पारा 40 डिग्री से अधिक नहीं रहा है। इस वर्ष जुलाई के पहले 10 दिनों में चार दिन अधिकतम तापमान 40 से ऊपर रहा। वहीं, बारिश केवल 18.6 मिलीमीटर हुई है। मेरठ में पूरे वर्ष में सबसे अधिक बारिश जुलाई में होती है। पांच सालों में 2018 को छोड़ कर बारिश 40 मिलीमीटर से अधिक रही है। शनिवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन बादल आसमान में चहलकदमी कर ओझल हो गए। उमस व गर्मी का प्रकोप रहा।

मेरठ में 1 से 10 जुलाई के बीच मौसम का हाल

वर्ष            अधिकतम तापमान             बारिश

2021           40.9                                18.6

2020           37.6                                45.3

2019           39.0                                53.0

2018            38.5                                17.2

2017            37.8                                43.2

2016             36.5                                68.0

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस व बारिश मिलीमीटर में।

अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान

गर्मी से बेहाल हुए लोगों के लिए राहत भरी खबर मौसम विभाग ने साझा की है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश के संकेत हैं। जो दिन से रात के समय कभी भी हो सकती है। जिसके बाद मानसून की दस्‍तक हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मेरठ दिल्‍ली एनसीआर में भारी बारिश होगी। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.