Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: तेज धूप से मिली ठंड में राहत, सुबह रहा हल्‍का कोहरा

Meerut Weather बीते दो दिनों में दिन में निकली खिली खिली धूप राहत दे रही है। गुरुवार को भी शीत लहर के बीच तेज धूप ने सुकून पहुंचाया। हालांकि सुबह के समय अभी कोहरा बना हुआ है। सुबह और शाम अभी ठंड का जोर है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 07:20 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 01:50 PM (IST)
Meerut Weather Update: तेज धूप से मिली ठंड में राहत, सुबह रहा हल्‍का कोहरा
मेरठ में गुरुवार को भी दिन में सूरज की तेज चमक बनी रही।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update वेस्‍ट यूपी में पारा कुछ गिरने से राहत मिली है। बुधवार की तरह की गुरुवार को भी दिन में तेज धूप के चलते लोगों को सुकून मिला। पूरे दिन खिली धूप के रहने के संकेत हैं। हालांकि बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ ही हुई। आज गुरुवार को दिन में धूप निकलने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में बारिश होने के संकेत हैं। गुरुवार को न्‍यूनतम पारा 8 डिग्री और अधिकतम पारा 21 डिग्री तक रहने की संभावना है।

loksabha election banner

दिन का तापमान गिरा

मेरठ में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी दिन में धूप खिली और मौसम साफ रहा था, हालांकि बीच-बीच में तेज हवा भी चली। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में 3.3 डिग्री की गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। गुरुवार सुबह कोहरा पडऩे की संभावना है। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका जताई है।

शीतलहर और कोहरा

कोहरे और ठंड के प्रकोप के बाद सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा। रविवार की तुलना में तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी रही। दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि तापमान में यह बढ़ोतरी कुछ ही समय के लिए है। मौसम विभाग ने जारी चेतावनी में मेरठ के लिए आरेंज कोड जारी किया है। जो अलर्ट रहने का सूचक है। शीतलहर और कोहरे की संभावना है।

मौसम में बदलाव

बताते चलें कि 17 जनवरी को सूरज के दर्शन नहीं हुए थे और 17 घंटे तक लगातार कोहरे का सामना जनपद वासियों ने किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा की दिशा परिवर्तन से मौसम में आंशिक रूप से बदलाव आया है। मंगलवार को तापमान में फिर से खासी गिरावट की आशंका है। निजी मौसम एजेंसी स्काइमेट के अनुसार उत्तर पश्चिम सर्द हवा की रफ्तार 18 की रात से बढ़ेगी। यह सिलसिला 21 जनवरी तक जारी रहेगा। 19 जनवरी से बर्फीली हवा चलेगी। दिल्ली-एनसीआर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, सहारनपुर, अलीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश के बड़े भू-भाग पर कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। हवा की दिशा कुछ इस तरह है कि दिल्ली के कई इलाके इससे अछूते भी रह सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी कोड में दिल्ली में 21 के बाद पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे 22 और 24 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जतायी जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.