Move to Jagran APP

Meerut Weather Update: सुबह निकली धूप के बाद मेरठ और आसपास झमाझम बारिश,गर्मी से मिली राहत

Meerut Weather Update गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अभी एक दो दिन मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा। हालांकि बारिश के चलते कई स्‍थानों पर जलभराव के हालात बन गए। सुबह धूप भी निकली थी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 03 Sep 2021 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 03 Sep 2021 12:10 PM (IST)
Meerut Weather Update: सुबह निकली धूप के बाद मेरठ और आसपास झमाझम बारिश,गर्मी से मिली राहत
मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार को बारिश की बौछारें जारी हैं।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, बाद में बारिश शुरू हो गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी एक दो दिन बारिश का मौसम बना रहेगा। इसके पहले मौसम ने मेरठ में गुरुवार को कई रंग दिखाए। गुरुवार को भोर के समय गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हुई थी। शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

loksabha election banner

बदला रहेगा अभी मौसम

लगातार बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव भी हुआ। खासतौर निचले इलाके ज्‍यादा प्रभावित हुए। बाद में कुछ ही देर में सूर्यदेव के दर्शन हुए और दिनभर तेज धूप खिली रही थी। वहीं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन कम था। गुरुवार को 39.8 मिमी बारिश दर्ज की थी। उन्होंने बताया था कि शुक्रवार व शनिवार को भी बारिश की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

कई स्‍थानों पर बारिश

शुक्रवार को बिजनौर, सहारनपुर और मुजफ्फनगर में भी आसमान पर बादल गश्‍त करते नजर आए। कई स्‍थानों पर तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। बुलंदशहर में हवा की गति के साथ मौसम का मिजाज बदलते ही झमाझम बरसात होने लगी। सुबह से हल्की फुहारों के साथ मौसम सुहावना हो गया। इससे पारा नीचे आया और गर्मी के प्रकोप से राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अभी इसी तरह का मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।

जलभराव की समस्या से हुए परेशान

झमाझम बरसात से जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं, नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की कलई भी खुल गई। जगह-जगह सड़कों पर जलभराव की समस्या से लोग हलकान रहे। सड़के कीचड़ से सन गई। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। मेरठ में भी नगर निगम की पोल खुली और कई स्‍थानों पर जलजमाव रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.