Move to Jagran APP

मेरठ में सुबह निकली तेज धूप शीत लहर से दिलाएगी राहत, जानें-मौसम का हाल

Meerut Weather News Update मेरठ में मौसम की बेरुख अभी जारी है। लेकिन गणतंत्र में निकली धूप से काफी राहत मिला। शुक्रवार को तेज धूप के राहत मिल सकती है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री तक रहेगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 07:35 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:35 PM (IST)
मेरठ में सुबह निकली तेज धूप शीत लहर से दिलाएगी राहत, जानें-मौसम का हाल
Weather In Meerut Today मेरठ और आसपास अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में शुक्रवार की सुबह हल्‍के कोहरे के साथ हुई। ठंड का असर भी दिखा। जबकि गणतंत्र दिवस पर सुबह हल्का कोहरा छाने के बाद दिन में आसमान साफ रहा। गुरुवार को भी दोपहर में खिली हुई धूप ने ठंड से काफी राहत दिलाई। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा व न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रहेगी।

prime article banner

धूप के निकलने के संकेत

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गणतंत्र दिवस पर न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास था। शुक्रवार को भी शीतलहर जारी रहेगी। मौसम साफ रहेगा। साथ ही धूप निकलने के पूरे आसार रहेंगे। धूप निकलने से शीतलहर का प्रकोप कम होगा। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री तक रहेगा। कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के नोडल अधिकारी डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि सुबह हल्का कोहरा रहेगा। अगले चार-पांच दिनों में आसमान साफ व धूप भी निकलेगी।

ठंड से कांपते रहे लोग

इसके पहले सर्दी ने मंगलवार को भी जनपदवासियों को खूब सताया। सोमवार को धूप से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब चार दिन शीतलहर चलने के आसार हैं। मंगलवार का न्यूनतम तापमान जम्मू से भी कम रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री व अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को सूरज न निकलने के कारण लोग ठंड से कांपते रहे। डा. एन. सुभाष ने बताया कि अगले चार दिन में पारा चार डिग्री से नीचे आने की संभावना है। बताया कि सुबह के वक्त घना कोहरा भी छाया रहेगा। मंगलवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा।

इन तारीखों में चलेगी शीतलहर

मेरठ में तीन दिन के बाद सोमवार को महिलाओं को भी सूरज की धूप में कपड़े सुखाने का मौका मिला। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। लेकिन मौसम विज्ञानियों ने तापमान गिरने की संभावना जताई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 14.6 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने के बाद मंगलवार सुबह घना कोहरा हो सकता है। 26 से 28 जनवरी तक शीतलहर चल सकती है। वहीं, लगातार बारिश के बाद सोमवार को मौसम खुलते ही किसानों के चिंता भी कम हो गई। खेत में पानी भरने से गन्ना उठान प्रभावित हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.