Move to Jagran APP

मेरठ में घने कोहरे ने थामी रफ्तार, हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम, जानें मौसम का हाल

Meerut Weather News Update मेरठ और आसपास के जिलों में शनिवार को आसमान पर घना कोहरा ही नजर आया। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अभी ठंड का दौर जारी रहेगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 07:44 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 12:42 PM (IST)
मेरठ में घने कोहरे ने थामी रफ्तार, हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम, जानें मौसम का हाल
Weather In Meerut Today घने कोहरे के साथ ठंड का प्रकोप अभी जारी है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में प्रचंड ठंड पड़ रही है। शनिवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ ही दिन की शुरुआत हुई। हाड़ कंपाने वाली सर्दी सितम ढहा रही है। घरों में रहकर भी कंपकंपी छूट रही है। क्योंकि दिन के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शुक्रवार को यह सामान्य से नौ डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानियों ने इसे अति गंभीर सीवियर (प्रचंड) कोल्ड डे की स्थिति बताया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

prime article banner

कोहरे और धुंध की स्थिति

शुक्रवार को सीजन का सबसे सघन कोहरा रहा। सुबह आठ बजे द्रश्यता 90 मीटर रिकार्ड की गई। कोहरे और धुंध की स्थिति दोपहर बाद तक बनी रही। अधिकतम तापमान 13 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जब अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या उससे ज्यादा कम और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री कम हो तो उसे कोल्ड डे की स्थिति कहा जाता है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री से अधिक कम हो और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री हो तो सीवियर कोल्ड की स्थिति कही जाती है। शुक्रवार को दिन में गर्म कपड़ों से लैस होने के बावजूद कंपकंपी छूट रही थी। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। शाम होते ही वातावरण में गलन बढ़ गई। वहीं कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।

हीटर और ब्लोअर की डिमांड बढ़ी

सर्दी चलते गर्म कपड़ों का बाजार गुलजार है। मफरल, टोपियों की मांग जबरदस्त बढ़ गई है। हीटर और ब्लोअर की बिक्री खूब हो रही है।

शीतलहर अभी जारी रहेगी

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री नीचे था। वहीं, अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि 14 व 15 जनवरी को घना कोहरा रहेगा। शीतलहर भी जारी रहेगी।

बीते चार दिनों में ऐसे गिरा पारा

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

11 जनवरी 14.1 6.6

12 17.5 7.3

13 14.0 4.2

14 13.0 3.8

ठंड से कांपा बागपत, रात में पड़ा कोहरा

बागपत : सर्दी का सितर हर दिन बढ़ रहा है। कड़ाडे की सर्दी से लोग कपकपा गए है। हर रोज पारा गिरता जा रहा है, जिससे न घर में सुकून मिल रहा है और न ही बाहर। न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं कोहरे से भी जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। बारिश के बाहद सर्दी से जिंदगी बेपटरी हो गई है। सर्दी की वजह से लोग कपकपाते हुए अपने दिनचार्या में लगे हुए है। शनिवार की सुबह के हालत पर नजर डाले तो सुबह बहुत ही ज्यादा सर्द थी। सर्द हवाओं की जकड़ में आए हुए थे। सुबह के समय कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मार्गो पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। ठंड का कहर जारी है। रात में घना कोहरा पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कड़ाके की ठंड की वजह से इंसान ही नहीं पशुओं का भी बुरा हाल है। सर्दी से बचाव के लिए सुबह ही अलाव का सहारा लिया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गुणवत्ता में तो सुधार है, लेकिन एक्यूआइ 176 पर पहुंच गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.