Move to Jagran APP

मेरठ में निकली हल्‍की धूप ने दी राहत, पढ़िए कब बन रहे हैं बारिश के आसार

Meerut Weather News Update कड़ाके की पड़ ठंड से अभी निजात मिलने की अभी उम्‍मीद नहीं दिख रही है। शु्क्रवार को भी मौसम की बेरुखी कायम रही। घने कोहरे से सुबह की शुरुआत हुई। मेरठ और आसपास एक दो दिन में बारिश के आसार बन रहे हैं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:24 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 01:49 PM (IST)
मेरठ में निकली हल्‍की धूप ने दी राहत, पढ़िए कब बन रहे हैं बारिश के आसार
Weather In Meerut Today पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बन रहे बारिश के आसार।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update कड़ाके की ठंड के बीच मेरठ में इस बार अभी तक जनवरी माह में 83.8 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 1980 के बाद जनवरी माह में इतनी बारिश कभी नहीं हुई। गुरुवार की भोर में चारों तरफ घने कोहरे की चादर ढकी रही। गुरुवार को मामूली धूप रही। जिस कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिल सकी। आज से 23 जनवरी तक हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं शुक्रवार को सुबह की शुरुआत भी मेरठ और आसपास के जिलों में घने कोहरे के साथ हुई। आज भी धूप के निकलने के संकेत कम ही है। वहीं दूसरी ओर दोपहर के समय निकली हल्‍की धूप ने कुछ राहत जरूर दी।

loksabha election banner

आसमान पर बादलों का डेरा

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी से आसमान में बादल डेरा डाल लेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बिगड़ेगा। कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा नोडल अधिकारी डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मैदानों में बारिश लेकर आएगा। मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बताया कि 21 जनवरी की सुबह भी घना कोहरा छाया रहेगा।

शीतलहर का सामना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले बारिश के दौर बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड के लिए जनपद वासियों को तैयार रहने की जरूरत है। गणतंत्र दिवस के आसपास शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। यानी अभी गणतंत्र दिवस तक सर्दी से कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। पूर्वानुमान है कि गणतंत्र दिवस के बाद भी दिन में सर्दी का सितम थोड़ा कम भले हो जाए, लेकिन सूरज ढलने के बाद रात में कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 15.8 रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.0 डिग्री रहा। सुबह के समय कोहरा पड़ा। गुरुवार को तापमान में और बढ़ोतरी देखने मिल सकती है।

21 से घिरने लगेंगे बादल, पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम

स्काईमेट के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि 21 जनवरी से एक प्रबल पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के साथ मैदानों में बारिश लेकर आएगा। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन सुभाष ने बताया कि मेरठ में 21 जनवरी की रात से बारिश के अंतराल आने आरंभ हो जाएंगे। बादल और बारिश की स्थितियां 23 जनवरी तक जारी रहेंगी। मौसम विश्लेषक महेश ने बताया कि 23 के बाद न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। सुबह और शाम के बाद कड़ाके की ठंड रहेगी। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप निकलेगी। बताते चलें कि दिन में धूप न निकलने से ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है। जैसा कि एक सप्ताह से जनपदवासी भीषण ठंड झेल रहे हैं। कोल्ड डे और शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है।

बागपत में ठंड के सामने सूर्य देव भी हो गए बेबस

बागपत : सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चे और बड़े ठंड में ठिठुर गए है। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 15 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गर्म कपड़ों में सर्दी से निजात नहीं मिल रही है। कंपकपाते हुए रूटीन के काम को पूरा करना पड़ रहा है। सूर्य देव भी सर्दी के सामने बेबस हो गए है। दोपहर तक बादल छाए रहते है। कुछ देर के लिए सूर्य देव दिखाई तो देते है, लेकिन धूप बेअसर रहती है। सर्दी से हर कोई अब परेशान हो गया है। खेतों में किसान काम नहीं कर पा रहे है। फसलों की सिंचाई करते हुए भी दिक्कत होती है।

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

शामली : शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण आम जनजीवन को परेशानियों का सामना करना पडा, हालांकि ठंड का असर कम रहा लेकिन कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पडा। सुबह के समय मुख्य चौराहों पर लोग अलाव के आसपास खड़े नजर आए। पिछले कई दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। गुरुवार को बादल भी थे और शाम में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन गुरुवार रात ही काफी कोहरा आ गया था। शुक्रवार सुबह के समय कोहरे का असर बना हुआ है। कोहरे के कारण वाहन चालकों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड रहा है। अभी धूप निकलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। अधिक कोहरा होने के कारण बाजार भी सुनसान नजर है। वहीं कुछ दुकाने भी अभी तक नहीं खुली। कोहरे के साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.