Move to Jagran APP

सुबह के घने कोहरे ने रफ्तार पर लगाए ब्रेक, मेरठ में कड़ाके की ठंड से नए साल का स्वागत

Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में नए साल पर शनिवार को शीत लहर के साथ ही सुबह की शुरुआत हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखा गया। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। कोहरा भी छाया रहेगा।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 01 Jan 2022 07:50 AM (IST)Updated: Sat, 01 Jan 2022 01:50 PM (IST)
सुबह के घने कोहरे ने रफ्तार पर लगाए ब्रेक, मेरठ में कड़ाके की ठंड से नए साल का स्वागत
Meerut Weather Update मेरठ में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Meerut Weather Update मेरठ और आसपास के जिलों में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी नजर आया। वर्ष 2021 की विदाई और नए साल का आगमन कड़ाके की ठंड के साथ हो रहा है। मौसम विभाग ने एक जनवरी को शीतलहर की आशंका जतायी है। छह और सात को अच्छी बारिश हो सकती है। जनपद वासियों को शाम होते ही हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा यह सामान्य से एक डिग्री कम था। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा। वहीं दिन में अच्छी धूप निकलने से राहत का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

loksabha election banner

घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, पाला भी पड़ रहा

शामली में शनिवार सुबह घना कोहरा रहा और ऐसे में वाहना चालकों को परेशानी हुई। सुबह साढ़े दस बजे तक भी कोहरा पूरी तरह छटा नहीं था और ठंड काफी अधिक है। लोग जगह-जगह अलाव ताप रहे हैं। शुक्रवार को मौसम साफ था। कोहरे से भी राहत रही थी और दिनभर चटक धूप रही थी। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आई थी। शनिवार को अलसुबह से ही काफी अधिक कोहरा था। दृश्यता बहुत कम रही और ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह होने पर कोहरा और बढ़ गया था। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। साढ़े दस बजे के बाद कोहरा छटना शुरू हुआ और हल्की धूप निकल आई है। सुबस से ही सुन्न कर देने वाली ठंड रही। क्योकि रात में पाला भी खूब पड़ा है। ओस की बूंदों खेतों में जमी नजर आईं। हालांकि धूप ने ठिठुरन को कुछ कम किया है। सुबह के वक्त गांवों से लेकर शहर तक लोग अलाव तापते रहे। साथ ही सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों में लोग हीटर, ब्लोअर का प्रयोग कर रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डा. विकास मलिक ने बताया कि पाले से आलू की फसल को सबसे अधिक नुकसान होता है। गेहूं, जौं, जेई आदि की फसल को इसका नुकसान नहीं है।

शीतलहर अभी और बढ़ेगी

इसके पहले शुक्रवार की सुबह कुछ स्‍थानों पर कोहरा भी देखने को मिला। मेरठ में अगले पांच दिनों में ठंड में बढ़ोतरी और शीतलहर चलेगी। गुरुवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि यह जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में 5.9 डिग्री था। नये साल पर भी मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा। ठंड के मौसम में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

बारिश के बन रहे आसार

कृषि विवि के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के नोडल अधिकारी डा. उदय प्रताप शाही ने बताया कि मेरठ समेत आसपास के जिलों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में ठंड में भी बढोतरी होगी। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पांच व सात जनवरी तक पश्चिमी उप्र के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पहाड़ों में भी बर्फबारी होगी। जिससे आगे ठंड व शीतलहर जारी रहेगी।

आसमान में छाए रहेंगे बादल

वहीं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि गुरुवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया था जो औसत से चार डिग्री कम था। वहीं, अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ, यह औसत से दो डिग्री कम रहा। बताया कि फिलहाल आगे भी इसी तरह से शीतलहर जारी रहेगी। एक जनवरी को हल्के बादल भी आसमान में रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.