Meerut Weather Forecast: ठंडी हवाओं के साथ सुबह की शुरुआत, दिन में सूरज की तपिश कराएगी गर्मी का अहसास
Meerut Weather Forecast अक्टूबर के महीने की शुरुआत सुबह ठंडक के साथ ही हुई है। बीते दो दिनों से सुबह का मौसम अच्छा बना हुआ है। दिन में धूप के चलते मौसम में अभी गर्मी है। इन दिनों मौसम में परिवर्तन साफ नजर आ रहा है।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast अक्टूबर के महीने की शुरुआत सुबह ठंडक के साथ ही हुई है। बीते दो दिनों से सुबह का मौसम अच्छा बना हुआ है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सुबह ठंडी ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखे। आसमान साफ नजर आने के कारण दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास होगा। इसके पूर्व शुक्रवार को दिन की शुरुआत हल्की ठंडी हवाओं के साथ हुई थी। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी और उमस बनी रही। इसके पूर्व गुरुवार को सुबह तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सोमवार के बाद मंगलवार और बुधवार को भी सुबह की शुरुआत मौसम में बदलाव के साथ हुई थी। दिन में सूरज तेज चमकने के कारण गर्मी और उमस बरकरार रही। कहीं से बारिश की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
मौसम अच्छा बना रहा
इसके पूर्व रविवार को हालांकि कुछ समय के लिए मौसम खुशनुमा बना गया था। सोमवार को साफ आसमान पर सूरज के तेज चमकने से दिन में गर्मी और उमस बनी रही। रविवार को लगा था कि एक बार तो बारिश आ जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सुबह बह रही ठंडी हवाओं और आसमान पर छाए हल्के बादलों ने दिनभर मौसम के खुशनुमा बने के संकेत तो दिए थे। लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी और उमस भी परेशान किया। इसके पूर्व शनिवार को दिन की शुरुआत तो तेज धूप के साथ ही हुई थी पर बाद आसमान में काले घने बादल छा गए थे। बारिश नहीं हुई, मौसम अच्छा बना रहा। हालांकि सितंबर का माह अब खत्म होने को है। उतनी बारिश हुई नहीं, जितना कि अनुमान लगाया जा रहा है।
गर्मी और उमस से राहत
इसके पूर्व गुरुवार की देररात मेरठ और आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया था। मेरठ समेत सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, बागपत और बुलंदशहर में गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया है। कड़ी धूप से मेरठ समेत आसपास के जिलों में लोग परेशान हैं। वहीं सहारनपुर के देवबंद में हुई झमाझ बारिश से वहां की सड़के लबालब हो गई। आसपास के लोगों को आने-जाने में काफी समस्या उठानी पड़ी। मेरठ में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी के साथ-साथ अन्य समस्या भी आई है। यहां का तापमान भी काफी बढ़ गया है। पिछले साल की तुलना करें तो इस साल मेरठ में बारिश का घनत्व भी कम रहा है।