Meerut Weather Forecast: बादल तो बने पर बरसे नहीं, आज भी तेज धूप के साथ ही होगा सामना
Meerut Weather Forecast आसमान पर छाए बादलों के बावजूद पानी नहीं बरसा बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी तेज धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान करेगी। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर माह में भी ठीक ठाक बारिश की संभावना जताई थी।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast सितंबर के महीने में हालांकि होने की संभावनाएं जताई गई थी, लेकिन ऐसा लग कुछ नहीं रहा। मंगलवार को बादल भी घिरकर आए थे, पर बरसे नहीं। बुधवार के बाद गुरुवार को भी दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती नजर आ रही है। बीते कई दिनों से तेज धूप के चलते गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सितंबर माह में बारिश होने की संभावना जताई थी। इसके पूर्व रविवार के बाद सोमवार को भी आसमान के साफ नजर आने से तेज धूप निकली थी, रविवार की तरह ही सोमवार को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सितंबर के महीने में जिस प्रकार उम्मीद जताई जा रही थी कि बारिश होगी, ऐसा हो नहीं रहा है। शनिवार को पहले तो आसमान पर हल्के बादलों ने वर्षा की संभावना को बल दिया लेकिन बाद में तीखी धूप ने उमस और गर्मी को बढ़ा दिया था, ऐसा ही रविवार को दिन निकलते ही हुआ। रविवार को दिनभर गर्मी और उमस के बनी रही। इसके पूर्व शुक्रवार की सुबह आसमान पर छाए बादलों बारिश होने की कुछ उम्मीदें जगाई थी, कुछ देर बाद निकली धूप ने सारी संभावनाओं को खत्म कर दिया था।
औसत 136 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए
सितंबर में बारिश न होने से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पांच साल में अपने सबसे उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह में मानसून की वापसी आरंभ हो जाती है। इस बार मिल रहे संकेतों से मानसून की वापसी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होगी। आने वाले दिनों में एनसीआर में मानसून का कोई प्रभाव नहीं है। सितंबर का एक पखवाड़ा से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक शून्य बारिश रिकार्ड हुई है, जबकि सितंबर माह में औसत 136 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए।
37-38 डिग्री सेल्सियस तापमान
इस समय मौसम शुष्क है। वहीं तापमान शनै-शनै बढ़ रहा है। आठ सितंबर से तापमान लगातार 35 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। सितंबर में इतनी गर्मी कई वर्ष बाद देखी जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। वहीं 2016 से 2020 के बीच यह उच्चतम तापमान है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम कृषि विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि आगामी चार-पांच दिन में मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं हैं। तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।