Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: सुबह से चल रही शीत लहर के बीच निकली धूप से मिली कुछ राहत

Meerut Weather मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों शीत लहर का प्रकोप चरम पर है। मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत बर्फीली हवाओं के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा छाया रहा। दिन में सूरज निकलने से कुछ राहत जरूर मिली।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 09:20 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:43 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: सुबह से चल रही शीत लहर के बीच निकली धूप से मिली कुछ राहत
मेरठ और आसपास के जिलों में मौसम में बदलाव जारी रहने की संभावना है।

मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ और आसपास के जिलों में इनदिनों शीत लहर का प्रकोप चरम पर है। मंगलवार को भी सुबह की शुरुआत बर्फीली हवाओं के साथ हुई। कुछ स्‍थानों पर कोहरा छाया रहा। मंगलवार को न्‍यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम पारा 17 डिग्री तक रहने की संभावना है। मंगलवार को बाद धूप निकलने से कुछ सुकून जरूर मिला। इसके पूर्व सोमवार को सुबह से ही बर्फीली हवाओं में मेरठ वासियों को हलकान कर दिया था। धूप निकलने के बावजूद भी ठंडी हवाएं सितम ढा रही थी। दिन में शीत लहर जैसे हालात रहे। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी कोहरे का प्रकोप अभी बना रहेगा। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। इनदिनों तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

रिकार्डतोड़ ठंड

मेरठ जनपद में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। पर्यटन के लिहाज से देश के प्रमुख हिल स्टेशन मनाली को मेरठ के दिन का तापमान टक्कर देता नजर आया। मनाली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा और मेरठ का तापमान 14.2 डिग्री। बर्फीली हवा के चलते बाइक सवारों की शामत बन आई। हवा के थपेड़े गर्म कपड़ों को भेद कर शरीर को कंपाते रहे। ठंड के प्रकोप के चलते सड़कों पर जल्द सन्नाटा छा गया।  रविवार की रात भी कड़ाके की ठंड रही। आर्द्रता का प्रतिशत अधिक होने से ओस की बूंदें देर रात टपकती रही। सामान्य से एक डिग्री कम तापमान 6.1 आंका गया। माता वैष्णोदेवी के दरबार से भी ज्यादा भीषण ठंड का सामना मेरठवासी कर रहे हैं।

पछुआ हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

मेरठ में पछुआ हवा ने एक बार फिर वातावरण को ठंड में जकड़ लिया है। रविवार को सूरज और बादलों में आंख मिचौली चलती रही। धूप निकलने के बावजूद तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। शाम होते ही गर्म कपड़ों को भेदते हुए ठंडी हवा हाड़ कंपा रही थी। छुट्टी का दिन होने के कारण बाजारों में रौनक तो रही लेकिन लोग ठिठुरते नजर आए। जगह-जगह अलाव जला कर लोग तापते रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से सात डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.