Move to Jagran APP

Meerut Weather Forecast: इस बार मायूस करते हुए मानसून की विदाई, अच्‍छी ठंड के संकेत

Meerut Weather Forecast इस बार मानसून ने वाकई मायूस किया है। मेरठ में औसत से 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है। और सितंबर में इस बार नहीं हुई बारिश। पश्चिम उत्तर प्रदेश से मानसून की विदायी हो चुकी है। वैसे आने वाले समय में अच्‍छी ठंड पड़ने के संकेत हैं।

By Prem BhattEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 06:38 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 06:38 AM (IST)
Meerut Weather Forecast: इस बार मायूस करते हुए मानसून की विदाई, अच्‍छी ठंड के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार इसा जाते जाते मानसून ने मेरठ वासियों को निराश किया है।

मेरठ, [ओम बाजपेयी]। पश्चिम उत्तर प्रदेश से मानसून की विदायी हो चुकी है। जाते जाते मानसून ने मेरठ वासियों को निराश किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी नए मानकों के अनुसार इस बार मानसून 26 प्रतिशत काम बारिश मेरठ में हुई है। वहीं पुराने मानकों के आधार यह प्रतिशत 35 से कम है। मेरठ में बारिश दक्षिण पश्चिम मानसून से होती है। भगर्भ जल रीचार्ज करने के साथ कृषि उपज को सिंचित करने का माध्यम पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश है। जून, जुलाई अगस्त और सितंबर में मानसूनी बारिश होती है। 2014 के बाद इस बार सीजन में सबसे कम बारिश 451 मिलीमीटर बारिश हुई है।

loksabha election banner

सितंबर में बारिश का ट्रेंड टूटा

इस बार मानसून सीजन का अंतिम माह सितंबर ने लगभग एक दशक से चले आ रहे ट्रेंड को तोड़ा है। विगत कई दशकों से सितंबर माह में अच्छी बारिश हो रही है। वर्ष 2019 में ही 136 मिलीमीटर बारिश हुई थी। लेकिन इस बार सितंबर पूरी तरह सूखा रहा। पिछले 10 सालों के आंकड़ों के पर नजर डालें तो एक बार भी ऐसा नहीं हुआ जब सितंबर में बारिश न हुई हो।

2020 सितंबर में मई जून जैसी गर्मी

बारिश न होने से सितंबर में गर्मी ने भी कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। पूरे माह में दो तीन दिन छोड़ दें तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा है। तेज धूप और उसम के बढ़े स्तर ने खूब सितम ढाया। माह का औसत तापमान 35.1 आंका गया है। मौसम विभाग के 11 साल के उपलब्ध आंकड़ों में इतना अधिक तापमान नहीं देखा गया है। न्यूनतम तापमान का औसत भी 25.2 रहा है। जबकि इतना तापमान मई और जून में रहता है।

अच्‍छी ठंड पड़ने के संकेत

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि मानसून विदा होने से आदृता का प्रतिशत कम हो गया है। तेज हवाएं चल रही हैं। हल्की फुल्के ठंड की उम्मीद एक पखवाड़े बाद से की जा रही है। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस बार कई मौके पर कड़के की ठंड पड़ने की संभावना है।

मानसून सीजन में पिछले वर्षों में हुई बारिश मिलीमीटर में, पिछले वर्षों में सितंबर में औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान। 

वर्ष बारिश अधिकतम न्यूनतम

2010 994 30.9 23.6

2011 606 33.4 24.2

2012 469 33.1 23.5

2013 727 34.4 23.7

2014 350 सबसे कम 33.7 24.0

2015 535 34.9 24.5

2016 576 34.1 23.7

2017 612 33.8 23.9

2018 1320 32.1 23.5

2019 677 33.1 24.0

2020 451 35.1 25.2 सबसे अधिक

उक्त आंकड़े मेरठ शहर में मौसम विभाग द्वारा दर्ज किए गए हैं। तापमान डिग्री सेल्सियस में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.