Meerut Weather Forecast: मेरठ में बर्फीली हवाओं ने किया परेशान, पारा और गिरने के आसार
Meerut Weather सोमवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। शीत लहर से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि रविवार को दिन में धूप भी निकली थी लेकिन शीत लहर के आगे धूप फीकी ही साबित हुई।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast मेरठ में रविवार को पूरे दिन चली शीतलहर के बाद सोमवार को सुबह की शुरुआत कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ हुई। शीत लहर से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि रविवार को दिन में धूप भी निकली थी लेकिन शीत लहर के आगे धूप फीकी ही साबित हुई। सोमवार को न्यूनतम पारा 6 डिग्री और अधिकतम पारा 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों में भी कोहरे का प्रकोप अभी बना रहेगा। कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। रविवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम पारा 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में धूप भी निकलने के आसार हैं। इनदिनों तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को मौसम साफ बना रहेगा।
12 से गिरेगा न्यूनतम तापमान
मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव आ रहा है। शनिवार को कई दिन बाद सूर्य देवता सुबह से शाम तक नजर आए। धूप खिलने से लोगों ने राहत का अहसास किया। तापमान में भी पिछले 24 घंटों की तुलना में 5.1 डिग्री का इजाफा हुआ और यह 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सुबह 7.30 से शनिवार को सुबह 7.30 बजे तक 1.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कृषि प्रणाली संस्थान के नोडल अधिकारी डा. एम शमीम ने बताया कि रविवार को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 12 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। यह पांच डिग्री तक पहुंच सकता है।