Meerut Weather Forecast: मेरठ में रिमझिम शुरू, आसमान पर छाए काले बादल, मौसम ने बदला मिजाज
Meerut Weather Forecast सोमवार की सुबह आसमान पर बादल ही नजर आए और करीब 12 बजे के आसपास मेरठ शहर में रिमझिम शुरू हो गई।
मेरठ, जेएनएन। Meerut Weather Forecast: रविवार की तड़के मेरठ और आसपास के कई जिलों में झमाझम बारिश ने मौसम का रुख बदलकर रख दिया था, सोमवार की सुबह भी आसमान पर बादल ही नजर आए और करीब 12 बजे के आसपास मेरठ शहर में रिमझिम शुरू हो गई। ऐसा लगता है कि पूरे दिन ही मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि रविवार को दिन हुई बारिश के बाद शाम से लेकर रात तक उमस से काफी सताया। आज सोमवार को दिन की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। बादलों के छाए रहने के कारण वर्षा होने के भी आसार बनते नजर आ रहे हैं। रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।
मुजफ्फरनगर में खूब बरसा पानी
रविवार की सुबह से हो बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली थी। बादलों की गरज के साथ पड़ रही फुहारों ने मौसम में ठंडक का अहसास कराया। रविवार को मुजफ्फरनगर में सुबह से हो रही झमाझम बारिश के चलते शहर के नीचले इलाकों में जलजमाव हो गया था। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। यहां की सड़कें भी पानी से लबालब हो गई थी।
मानसून की बिगड़ी थी चाल
इस हफ्ते देखा जाए तो मानसून की चाल वेस्ट यूपी में बिगड़ ही गई थी। पूरे सप्ताह में महज दो दिन ही बारिश हुई थी। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी आसमान साफ नजर आया था और तेज धूप निकलने के संकेत साफ नजर आए। उमस और गर्मी से सामना हुआ था। अभी उसमभरा मौसम ही बने रहने की संभावना जताई जा रही थी। रविवार की सुबह हुई बारिश के बाद अब मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अब बारिश के बाद ही कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
उमस और गर्मी ने किया बेहाल
शुक्रवार की सुबह से ही उमस भरे मौसम से दिन की शुरुआत हुई थी। पूरे दिन गर्मी से खूब सताया। रात में भी मौसम गर्म बना रहा। हालांकि हल्के बादल भी आसमान पर नजर आ रहे थे, लेकिन बारिश नहीं हुई। गुरुवार को दिनभर निकली धूप ने परेशान किया, लेकिन कुछ समय के लिए घटाएं घिर आईं थी और हल्की बूंदाबांदी ने उमस को और बढ़ा दिया था। गुरुवार की सुबह से आसमान साफ नजर आया था। आसमान पर हल्के बादल जरूर नजर आए लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं लग रहे थे। वेस्ट यूपी में अब मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ गई है। दोपहर बाद ही हल्की बूंदाबांदी हुई थी।