Move to Jagran APP

Meerut Weather: हिल स्टेशनों की ठंड को मात दे रही मेरठ की सर्दी, कुल्‍लू व शिमला से भी ठंडा रहा शहर

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। पर्यटन के लिहाज से देश के प्रमुख हिल स्टेशन मनाली को मेरठ के दिन का तापमान टक्कर देता नजर आया। रात में यह कुल्‍लू शिमला व मसूरी जैसे हिल स्‍टेशन से भी ठंडा रहा।

By Himanshu DwivediEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 01:18 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 06:20 AM (IST)
कई हिल स्‍टेशनों से भी ठंडा रहा मेरठ ।

मेरठ, जेएनएन। दिन में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा। पर्यटन के लिहाज से देश के प्रमुख हिल स्टेशन मनाली को मेरठ के दिन का तापमान टक्कर देता नजर आया। मनाली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा और मेरठ का तापमान 14.2 डिग्री। बर्फीली हवा के चलते बाइक सवारों की शामत बन आई। हवा के थपेड़े गर्म कपड़ों को भेद कर शरीर को कंपाते रहे। ठंड के प्रकोप के चलते सड़कों पर जल्द सन्नाटा छा गया।

loksabha election banner

रविवार की रात भी कड़ाके की ठंड रही। आद्र्रता का प्रतिशत अधिक होने से ओस की बूंदें देर रात टपकती रही। सामान्य से एक डिग्री कम तापमान 6.1 आंका गया। माता वैष्णोदेवी के दरबार से भी ज्यादा भीषण ठंड का सामना मेरठवासी कर रहे हैं। जम्मू माता वैष्णोदेवी के दरबार में अधिकतम तापमान 14.6 और न्यूनतम तापमान 6.4 रहा। मेरठ में रातें भी मसूरी और नैनीताल की तरह सर्द हो रही हैं।

ऐसे में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। सोमवार को आबूलेन और सेंट्रल मार्केट बंद रहे, लेकिन स्वेटर, जैकेट और ऊनी टोपी आदि की दुकानें खुली रहीं। खरीदारों की भीड़ लगी रही। घरों में हीटर और ब्लोअरों का उपयोग बढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुष्क बर्फीली हवा का कहर जारी रहेगा। मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्व तक ठंड का कहर कम नहीं होगा। न्यूनतम तापमान पांच या उससे कम रिकार्ड किया जा सकता है।

कुछ प्रमुख पर्वतीय जनपदों का अधिकतम तापमान

मेरठ   -    14.2

कुल्लू     -    20.0

मनाली    -    14.0

धर्मशाला   -    16.2

कसौली     -    15.7

ऊधमपुर    -   15.4

जम्मू माता वैष्णोदेवी       - 14.5

न्यूनतम तापमान

मेरठ         -     6.1

मसूरी        -  6.5 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.